25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब ऑनलाइन होंगे यहां के जंगल, एक क्लिक पर मिलेगी सारी जानकारी, पढ़ें पूरी खबर…

- वन अपराध से लेकर सभी डेटा होंगे अपडेट

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Mar 04, 2020

अब ऑनलाइन होंगे यहां के जंगल, एक क्लिक पर मिलेगी सारी जानकारी, पढ़ें पूरी खबर...

अब ऑनलाइन होंगे यहां के जंगल, एक क्लिक पर मिलेगी सारी जानकारी, पढ़ें पूरी खबर...

पाली। अब जिले का वन विभाग ऑनलाइन [ Forest department online ] होगा। वन विभाग कार्यालय से लेकर जंगल में तैनात क्षेत्रीय अधिकारी ऑनलाइन जानकारी आला अफसरों को भेजेंगे। एक क्लिक से पाली से लेकर जयपुर के अधिकारियों-कार्मिकों पर ऑनलाइन मॉनिटरिंग [ Online monitoring ] रहेगी। इसका सबसे बड़ा फायदा वन विभाग के आंकड़ों पर हर कोई निगाह रख सकेगा। वन अपराध हो चाहे पौधरोपण सभी कार्यों की पारदर्शिता रहेगी। राज्य सरकार ने फोरेस्ट मैनेजमेंट एण्ड डिसीजन सर्पोटिंग सिस्टम [ Forest management and decision serpenting system ] तैयार किया है। इसके तहत जयपुर मु यालय से लेकर जिला मुख्यालय और रेंज के अधिकारियों को जोड़ा गया है।

अफसरों को प्रशिक्षण दिया गया
वन विभाग को ऑनलाइन करने के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। आधुनिक तकनीक व जीपीएस तकनीक पर आधारित सूचनाओं को नियमित रूप से दर्ज कर प्रभावी समीक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

यह होगा अपडेट
वन अपराध, शिकार के मामले, वन भूमि पर अमिक्रमण, अमलद बरामद की स्थिति, पौधरोपण की स्थिति व वन उत्पाद की जानकारी अपडेट होगी।

ऑफ लाइन नहीं होंगे काम
अब वन विभाग के काम ऑफ लाइन नहीं होंगे। वन विभाग के आंकड़े और जानकारी ऑनलाइन अपडेट करने से तत्काल उपलब्ध होगी। नीचे से लेकर ऊपर तक के अफसर एक क्लिक पर अपडेट ले सकेंगे। कार्यालयों में सरकारी कागज व फाइल तो दस्तावेज रखने ही होंगे। आंकड़े विभाग के पोर्टल पर अपलोड़ करने होंगे। जंगल ऑनलाइन हो रहे वन विभाग पूरी तरह से ऑनलाइन हो रहा है।

जंगल हो रहे ऑनलाइन
ऑनलाइन होने से वन अपराध में कमी आएंगी। ऑनलाइन होने से काम-काज आसानी से होंगे। पूरे जिले की जानकारी एक क्लिक पर मिल जाएगी। -गौरव गर्ग, उपवन सरंक्षक वन विभाग पाली