16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वार्ड में गाता था भजन, रोजाना करता योगाभ्यास

- पूर्व पार्षद मोहित सोलंकी ने महज चार दिन में हरा दिया कोरोना को- अब लोगों को कर रहे कोरोना से बचने के लिए प्रेरित

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jul 03, 2020

वार्ड में गाता था भजन, रोजाना करता योगाभ्यास

वार्ड में गाता था भजन, रोजाना करता योगाभ्यास

पाली। कोरोना पॉजिटिव आने पर लोग घबरा जाते है। यह घबराहट उनको जल्द ठीक नहीं होने देती है। यह कहना है पूर्व पार्षद मोहित सोलंकी [ Parshad Mohit Solanki ] का, जो महज चार दिन में कोरोना की जंग जीत गए थे। वे बताते हैं कि पाली से बाहर नहीं गया। लोगों की सहायता करते समय भी पूरी सतर्कता बरती। इसके बावजूद 1 जून को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव [ Corona report positive ] आई। इस पर एक बार तो विश्वास नहीं हुआ। घर पर पत्नी व बच्चे चिंतित हो गए। इस पर उनको समझाया। उनसे कहा कि मैं स्वस्थ हूं और जल्द ठीक होकर वापस घर आ जाऊंगा। इसके बाद बांगड़ चिकित्सालय [ Bangar Hospital ] में भर्ती हुआ और कोरोना को हराकर एक बार फिर घर लौट आया।

सुबह-शाम योगा और वॉकिंग
मोहित बताते है कि पॉजिटिव आने के बाद कोरोना वार्ड में रोजाना सुबह योगाभ्यास करने लगा। अनुलोम-विलोम भी किया। इससे श्वास लेने में आसानी हुई। वार्ड की गैलेरी में ही वॉकिंग करता था। इसके साथ ही दिन में शाम के समय भगवान के भजन गाकर आराधना करता था। वार्ड में दूध आने पर उसमें हल्दी व दालचीनी मिलाकर पीता था। अब जब ठीक होकर घर आ गया हूं। इसके बावजूद इस क्रम को तोड़ा नहीं है।

वार्ड में भर्ती मरीजों को किया प्रेरित
वे बताते हैं कि मेरे भर्ती होने के समय वार्ड में करीब 12 मरीज थे। उनमें से कुछ कोरोना से काफी डरे हुए थे। इस पर मैंने उन मरीजों को प्रेरित किया। उनसे कहा कि मैं तो सेवा करते हुए संक्रमित हुआ है। घबराने की जरूरत नहीं है। आप मेरे साथ योगाभ्यास व आराधना करें। जल्द ठीक हो जाएंगे। उनको कहना है कि ठीक होने के बाद घर क्वारंटीन रहते हुए फोन पर भी लोगों को प्रेरित किया।