
चार दमकलों व 50 ट्रैक्ट्ररों ने चार घंटे तक किया स्प्रे
सुमेरपुर/पावा. दो दिनों से उपखंड क्षेत्र में जवाई कमांड के किसानों के लिए आफत के रूप में खड़ी टिड्डी दल से मंगलवार को फिलहाल छुटकारा मिल गया है। अब टिड्डी मुलैवा से आहोर एवं रोहट के ग्रामीण इलाके में रुख कर दिया है। सोमवार शाम को गोगरा-रोडला के बीच सोपानाड़ी में पड़ाव के बाद सुमेरपुर एवं उपखंड प्रशासन का संयुक्त प्रयास कर स्प्रे किया। सुमेरपुर, तखतगढ़ से एक-एक एवं जालोर से दो दमक लों से सोपानाड़ी में टिड्डी दल के पड़ाव वाले पेड़ों पर स्प्रे किया। करीब चार घंटे के इस ऑपरेशन में लाखों टिड्डी को खत्म किया गया। जालोर व पाली जिले में अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन माना जा रहा है। आहोर उपखंड अधिकारी प्रशांत शर्मा व सुमेरपुर विकास अधिकारी नारासयणसिंह के सान्निध्य में कृषि विभाग एवं बेदाना, रोडला, पादरली के काश्तकारों ने टैक्ट्ररों से मूंगों की फसलों पर किए जाने वाले स्प्रे संयंत्र लगाकर पेड़ों पर स्प्रे किया। पेड़ों से लाखों की तादात में टिड्डी धाराशाही हो गई।
पावा में तहसीलदार रहे तैनात
सुबह दस बजे के बाद 8 सौ बीघा की सोपानाड़ी से ज्यों ही टिड्डी दल के उड़ान भरनी शुरू की। सुमेरपुर तहसीलदार के सान्निध्य में दलों ने फोंगिग मशीनों के साथ गोकुल गोशाला व बामनाड़ी में दल मुस्तैद रहा। सुमेरपुर उपखंड अधिकारी राजेन्द्रसिंह सिसोदिया ने गोगरा निरीक्षण किया। शाम को सुमेरपुर उपखंड सरहद से रोहट एवं आहोर क ी तरफ टिड्डी दल के जाने पर राहत की सांस ली।
विधायक ने किया मौका मुआयना
सोपानाड़ी में आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने भी मौका मुआयना किया। विधायक ने उपखंड प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा की।
दवा का आंख पर छिडक़ाव
स्प्रे के दौरान कृषि पर्यवेक्षक गजेन्द्र की आख्ंा में कीटनाशक दवा गिर गई। ऐसे में उनकों हिंगोला के स्वास्थ्यकर्मी वीरेन्द्र चौधरी ने प्राथमिक उपचार के बाद तखतगढ़ भिजवाया।
धूएं एवं वाद्य यंत्रों का सहारा
दूसरे दिन जिले की सरहद पर पहुंची टिड्डी को भगाने के लिए किसानों ने धूएं एवं वाद्ययंत्रों से भगाने का प्रयास किया। खेतों में चल रही तीसरी पाण के दौरान किसान अपने-अपने परिजनों के साथ खेतों में डटे रह।
इनका कहना है..
दो दिनों से सुमेरपुर उपखंड की सरहद पर टिड्डी दल के पहुंचने की सूचना पर प्रशासन मुस्तैद रहा। अब टिड्डी आहोर एवं रोहट की तरफ चली गई है।
जवाहरलाल चौधरी, तहसीलदार, सुमेरपुर।
Published on:
7 Jan 2020, 9:43 PM IST
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.