29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फास्टटैग पर फ्री की छूट से उमड़ रहे वाहन चालक, टोल ऑफि स में दिखने लगी भीड़

रायपुर मारवाड़. केंद्र सरकार ने देश के सभी फोरलेन टोल प्लाजा पर फास्टटैग की फ्री सुविधा दे रखी है। ये छूट आठ दिनों के लिए है। फ्री फास्टटैग सुविधा लागू होते ही टोल पर फास्टटैग लगाने के लिए वाहन चालकों की भीड़ उमडऩे लगी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Satyadev Upadhaya

•

Updated: 25 Nov 2019, 12:01 AM IST

फास्टटैग पर फ्री की छूट से उमड़ रहे वाहन चालक, टोल ऑफि स में दिखने लगी भीड़

फास्टटैग पर फ्री की छूट से उमड़ रहे वाहन चालक, टोल ऑफि स में दिखने लगी भीड़

रायपुर मारवाड़. केंद्र सरकार ने देश के सभी फोरलेन टोल प्लाजा पर फास्टटैग की फ्री सुविधा दे रखी है। ये छूट आठ दिनों के लिए है। फ्री फास्टटैग सुविधा लागू होते ही टोल पर फास्टटैग लगाने के लिए वाहन चालकों की भीड़ उमडऩे लगी है। हालात ये हैं कि अब फास्टटैग लगाने वाले वाहन चालकों की टोल पर कतार लगने लगी है।

इस भीड़ के पीछे वजह भी है कि एक दिसम्बर से फास्टटैग लगाने पर 400 रुपए का चार्ज चुकाना पड़ेगा। दरअसल, फास्टटैग लगाने पर अब तक टोल कम्पनी 400 रुपए प्रति वाहन के वसूल करती आ रही थी। केंद्रीय सडक़ एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ 21 नवम्बर को इंडियन हाइवे मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के साथ फास्टटैग को लेकर अहम बैठक हुई। जिसमें विस्तार से चर्चा किए जाने के बाद 23 से 30 नवम्बर तक फास्टटैग फ्री में लगाने का निर्णय किया। शनिवार को ब्यावर पिंडवाड़ा फोरलेन के सभी चारों टोल पर फ्री में फास्टटैग लगाने शुरू कर दिए गए।

एक दिसम्बर से सभी टोल पर सिंगल केशलेन
केंद्र सरकार के निर्णय के तहत एक दिसम्बर से देश के सभी फोरलेन पर फास्टटैग के चार व केशलेन की सिंगल व्यवस्था लागू हो जाएगी। साथ ही बगैर फास्टटैग के फास्टटैग लेन में वाहन ले जाने पर दो गुना टोल बतौर जुर्माना चुकाना पड़ेगा।

यूज करने का तरीका भी बता रहे
सभी टोल प्लाजा पर फास्टटैग लगाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह फ्री में लगा रहे फास्टटैग

- केंद्र सरकार के निर्देशन में फास्टटैग फ्री में लगाने शुरू कर दिए है। फ्री सुविधा अगले आठ दिनों तक सभी टोल प्लाजा पर प्रभावी रहेगी। एक दिसम्बर से फास्टटैग लगाने पर प्रति वाहन 400 रुपए का चार्ज देना होगा। फ्री फास्टटैग सुविधा शुरू होते ही टोल पर वाहन चालकों की भीड़ उमडऩे लगी है।
विजय ठाकुर, टोल इंचार्ज, रायपुर