29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

​Education: ढोल-थाली लाने जितनी रा​शि नहीं, फिर भी मचानी धूम

चयनित स्कूलों में वार्षिकोत्सव के लिए दी जाएगी राशि़, पाली में माध्यमिक व उच्च प्राथमिक स्तर तक के 1233 स्कूल चयनित।

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Rajeev Dave

Jan 19, 2024

​Education: ढोल-थाली की रा​शि नहीं, फिर भी मचानी धूम

deo secoundry education office

सरकारी स्कूलों में अध्ययन शानदार होता है। विद्यार्थियों को शिक्षण के साथ अन्य गतिविधियों में पारंगत किया जाता है। यह बताने के लिए 10 से 30 जनवरी तक वार्षिकोत्सव आयोजित करना तय किया गया है, लेकिन यह चयनित स्कूलों में ही होगा। इसके लिए जो राशि दी जा रही है, वह ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। माध्यमिक स्तर के स्कूलों के लिए महज 10 हजार रुपए और उच्च प्राथमिक स्तर के स्कूलों के लिए 5000 रुपए राशि दी जानी है। हालांकि, अधिकांश स्कूलों को ये राशि नहीं मिली है। ये बात और है कि वार्षिकोत्सव मनाने की अंतिम तिथि आने में महज 11 दिन शेष हैं। तय राशि से अधिक राशि खर्च होने पर स्कूलों के भामाशाहों की मदद लेनी होगी। चयनित स्कूलों के अलावा यदि कोई स्कूल वार्षिकोत्सव आयोजित करना चाहते हैं तो उनको भी भामाशाहों का ही सहयोग लेना होगा।

यह राशि तो सहयोगात्मक
स्कूलों में वार्षिकोत्सव मनाने के लिए जो राशि दी जा रही है, वह सिर्फ सहयोगात्मक है। उत्सव में अधिक राशि लगने पर वह भामाशाहों के सहयोग से लेनी है। स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से जो राशि चयनित स्कूलों के लिए आवंटित की गई है। वह जल्द उनको दी जाएगी।
प्रकाशचंद सिंघाडि़या, एडीपीसी, समग्र शिक्षा, पाली

आंकड़ों की जुबानी

यह करना है वार्षिकोत्सव में

ब्लॉक के अनुसार इतने स्कूलों का चयन
ब्लॉक-प्राथमिक स्तर-माध्यमिक स्तर
बाली-115-58
देसूरी-55-43
रानी-37-44
जैतारण-82-57
रायपुर-102-49
मारवाड़ जंक्शन-69-96
पाली-70-10
रोहट-56-37
सोजत-81-64
सुमेरपुर-59-49