13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gandhi Jayanti 2022 : सर्वधर्म समभाव प्रार्थना सभा का होगा आयोजन

-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती व अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर सुबह 9 बजे बांगड़ स्टेडियम में होगा कार्यक्रम का आयोजन

2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Sep 30, 2022

Gandhi Jayanti 2022 : सर्वधर्म समभाव प्रार्थना सभा का होगा आयोजन

Gandhi Jayanti 2022 : सर्वधर्म समभाव प्रार्थना सभा का होगा आयोजन

Gandhi Jayanti 2022 : पाली। जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती व अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर 2 अक्टूबर को सर्वधर्म समभाव प्रार्थना सभा का आयोजन होगा।

जिला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि सुबह 9 बजे बांगड स्टेडियम में कार्यक्रम होगा। जिसमें वैष्णव जन तो तेने कहिए... आदि गीतों के साथ प्रार्थना की जाएगी। विभिन्न विभागों व स्कूलों को जिम्मेदारी सौंपी है। प्राचार्य बांगड महाविद्यालय एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उपखण्ड मुख्यालयों के लिए उपखण्ड अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही 2 से 8 अक्टूबर तक गांधी सप्ताह का आगाज होगा।

पहले दिन सुबह 8 बजे गांधी मूर्ति पर श्रद्धांजलि सभा, 3 अक्टूबर को उपखण्ड स्तर पर अहिंसा सामाजिक चेतना संगोष्ठी, 4 को सुबह 10 बजे बांगड़ महाविद्यालय में गांधी दर्शन भाषण प्रतियोगिता, 5 को गांधी के सपनों का भारत विषय पर उपखण्ड स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता, 6 को नगर परिषद में गांधी अतीत ही नहीं भविष्य भी है विषय पर कार्यशाला होगी। जिला स्तर पर 7 अक्टूबर सुबह 7 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से पीस मैराथन होगी। 8 अक्टूबर को बांगड महाविद्यालय में सुबह 10 बजे गांधी जीवन पर प्रश्नोत्तरी होगी।

ऋण के लिए मांगे आवेदन
पाली। राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम की ओर से संचालित राष्ट्रीय निगमों की ऋण योजनाओं के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए आवेदन आमंत्रित किए है।

अनुजा निगम के परियोजना प्रबंधक डॉ. ज्योति प्रकाश अरोड़ा ने बताया कि अनुसूचित जाति के 115, अनुसूचित जनजाति के 28, सफाईकर्मी/स्वच्छकार वर्ग के 29, विशेष योग्यजन वर्ग के 25 व ओबीसी वर्ग के 33 व्यक्तियों को स्वरोजगार के लिए कम ब्याज दर पर विभिन्न उद्योग/व्यवसाय जैसे किराणा दुकान, सिलाई दुकान, ब्यूटी पार्लर, जीप/कार टैक्सी, ट्रैक्टर ट्रॉली, ऑटो रिक्शा, टेंट हाउस, कम्प्यूटर जॉब वर्क, लुहारी कार्य, सुथारी कार्य, रेडीमेड गारमेंटस, गाय/भैंस पालन, बिजली सामान दुकान, ऑटो रिपेयर, फैंसी स्टोर, जूता चप्पल दुकान, स्टेशनरी दुकान आदि के लिए ऋण दिया जाएगा।