15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : पैरों में घुंघरू बांध एेसे नाचे कि शहरवासी अपलक निहारते रह गए

सूरजपोल पर हुई गांवशाही गेर में उमड़े शहरवासी  

2 min read
Google source verification

पाली

image

Rajeev Dave

Mar 10, 2018

ganvshahi gerr

पाली. ढोल की थाप और थाली की झनकार..., पैरों के उठने के साथ बजे घुंघरू... और कदम ताल के साथ खनकते डांडिया...। कमोबेश एेसे ही नजारे शुक्रवार सांझ ढले सूरजपोल चौराहे पर नजर आए। यहां आयोजित गांवशाही गेर में शहर के साथ ग्रामीण अंचलों से आए गेरियों ने एक-दूसरे के साथ फाग गीत गाते हुए ढोल व थाली बजने से उठते सूरों के साथ कदम से कदम मिलाकर एेसा नृत्य किया कि शहरवासियों के कदम थम गए। हर कोई गेरियों को थिरकते देखता ही रह गया और वहां से गेर का समापन होने के बाद ही आगे बढ़ा। गेरियों के नृत्य करते हुए बीच-बीच में ओ धइडों बोलने के साथ शहरवासियों ने उनके सुर में अपना सुर मिलाया।

स्वांग रचकर पहुंचे गेरिये

नृत्य करने के लिए परम्परागत मारवाड़ी पोशाक के साथ कई गेरिये स्वांग रचकर भी पहुंचे। हाथ में छाता लेकर और रंग-बिरंगे डांडियों के साथ अंग्रेजी बाबू, ठेठ मारवाड़ी, देवी-देवताओं का स्वांग रचे गेरिये शहरवासियों के आकर्षण का केन्द्र रहे। बच्चों ने भी देवी-देवताओं के स्वांग रचकर शानदार नृत्य पेश किया।

स्वच्छ भारत का दिया संदेश

गेर नर्तकों ने बेटी बचाओं के साथ अन्य संदेश भी दिए। नर्तक व ब्रांड एम्बेसेडर जगदीश माली ने नृत्य करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। महिलाओं का स्वांग रचकर महिला सशक्तीकरण और बेटियों को भी बेटे के समान समझने को लेकर शहरवासियों को जागरूक किया।

इनका किया सम्मान

गेर में अतिथि नगर परिषद सभापति महेन्द्र बोहरा, उप सभापति मूलसिंह भाटी, अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ विश्नोई, सीओ सिटी सुभाष शर्मा, पार्षद त्रिलोक चौधरी, सुरेश चौधरी व किशोर सोमनानी ने श्रेष्ठ नर्तकों का सम्मान किया। इसके साथ ही गांव चौधरी का सम्मान मांगीलाल, गांव माली का सोहनलाल, गांव नाई सम्पत, गांव मेघवाल मिश्रीलाल, गांव ढोली सोहनलाल व गांव हीरागर का सम्मान ताराराम को दिया गया।

फूल मण्डली सजाकर किया नृत्य

खोडि़या बालाजी मंदिर के पास स्थित राजाराम मंदिर पर राजाराम मंदिर सेवा समिति की ओर से गेर का आयोजन हुआ। भगवान की फूल मण्डली सजाई गई। समिति अध्यक्ष पुखराज पटेल ने बताया कि समाजबंधुओं ने फाग गीतों के साथ ढोल की थाप पर शानदार गेर नृत्य किया। इस मौके उपाध्यक्ष अमराराम पटेल, कोषाध्यक्ष केसाराम, मांगीलाल, सोनाराम पटेल, राणाराम पटेल, लालाराम, भीमाराम, चौथाराम, दौलाराम पटेल आदि मौजूद थे।