7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली

VIDEO : उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पहुंचे पाली, स्वागत हुआ, स्टेशन का लिया जायजा

-जनप्रतिनिधिकायों, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों व शहरवासियों ने किया स्वागत

Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Nov 11, 2022

पाली। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक विजय शर्मा ने शुक्रवार को मारवाड़-लूनी-जोधपुर रेलखण्ड का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संरक्षा से जुड़े इंतजामों का जायजा लिया। संरक्षा से जुड़े कार्मिकों के नॉलेज को भी परखा। महाप्रबंधक ने मारवाड़-लूनी-जोधपुर रेलखंड के वार्षिक निरीक्षण के दौरान मारवाड़-राजकियावास रेलखंड के मध्य बड़े कर्व का गहन निरीक्षण किया।

राजकियावास-बोमादड़ा रेलखंड पर बड़ी पुलिया को देखा। इसके बाद महाप्रबंधक पाली रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक शर्मा का स्वागत किया। इसके बाद रेलवे स्टेशन परिसर पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। रोहट-लूनी के इंजीनियरिंग गेट नॉन इंटरलॉकिंग एलसी नंबर 2 के निरीक्षण के दौरान गेटमैन से महाप्रबंधक सेफ्टी नियमों की जानकारी ली।

महाप्रबंधक ने लूनी से बासनी तक रेलवे ट्रेक का स्पीड ट्रायल किया। रेलवे स्टेशन बासनी पर रेलवे कॉलोनी में रेल वाटिका का लोकार्पण किया। रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बासनी के रेल आवासों का निरीक्षण किया तथा समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। महाप्रबंधक इसके बाद जोधपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां रोलिंग स्टाफ हट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम गीतिका पांडेय, एडीआरएम मनोज जैन और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पाली से बाड़मेर रेलसेवा का किया आग्रह
बाड़मेर जैन समाज की ओर से शुक्रवार को पाली आए उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक को विधायक ज्ञानचंद पारख सहित विभिन्न संगठनों की ओर से ज्ञापन दिया गया। विधायक पारख के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बाड़मेर गु्रप के प्रेमप्रकाश धारीवाल, मनीष बोहरा, मुकेश लालण आदि ने बताया कि बालोतरा के पास नाकोड़ा जैन तीर्थ के साथ जसोल धाम व राजपुरोहित समाज का आसोतरा धाम है। ऐसे में पाली से बाड़मेर सीधी रेल होने पर यात्रियों व तीर्थयात्रियों को सुविधा मिलेगी। पाली व बालोतरा औद्योगिक क्षेत्र है। इस कारण भी रेल सेवा से जोड़ना आवश्यक है।