उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार 19224 जम्मूतवी-अहमदाबाद एक्सप्रेस रेलसेवा जो 13 अप्रेल से जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी, वह पिण्डवाड़ा स्टेशन पर सुबह 8.51 बजे आगमन व 8.53 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं गाडी 19223 अहमदाबाद-जम्मूतवी एक्सप्रेस रेलसेवा, जो 14 अप्रेल से अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी, वह पिण्डवाड़ा स्टेशन पर अपराह्न 3.18 बजे आगमन व 3.20 बजे प्रस्थान करेगी। इस रेलसेवा का ठहराव छह माह के लिए दिया जा रहा है। जिसे समीक्षा के बाद बढाया भी जा सकता है।