23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हर्षवर्धन ने नेपाल में बढ़ाया तिरंगे का मान, एथलेटिक्स में जीता रजत

-पाली जिले के ढूंढ़ा लांबोड़ी गांव में खुशी का माहौल

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Mar 22, 2021

हर्षवर्धन ने नेपाल में बढ़ाया तिरंगे का मान, एथलेटिक्स में जीता रजत

हर्षवर्धन ने नेपाल में बढ़ाया तिरंगे का मान, एथलेटिक्स में जीता रजत

पाली। नेपाल के पोखरा में आयोजित अन्तरराष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता [ International Junior Athletics Competition ] में पाली के हर्षवर्धन जैतावत [ Harsh Vardhan Jaitawat ] ने रजत पदक [ silver medal ] जीतकर देश का मान बढ़ाया है।

जिले के ढूंढ़ा लांबोड़ी निवासी गजेन्द्रसिंह जैतावत के पुत्र हर्षवर्धनसिंह ने नेपाल के पोखरा में एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। हर्षवद्र्धन ने 100 मीटर दौड एवं गोला फेंक (17 वर्षीय) में रजत पदक हासिल किया है। वह जयपुर की एक निजी स्कूल में दसवीं कक्षा में अध्ययनरत है।

गांव में खुशी का माहौल
हर्षवर्धन की उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है। कोच रितुराजसिंह तंवर ने गजेन्द्रसिंह को फोन पर यह जानकारी दी तो ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हर्षवर्धन के चाचा जितेन्द्र सिंह ने बताया कि वह पूर्व में भी राष्ट्रीय स्तर पर दो बार खेल चुका है। सरपंच संतोष कंवर, पंचायत समिति सदस्य मंजीतसिंह, तेजराज मेवाड़ा, महीपाल सिंह पीपलाद और शिक्षक नेता राजेंद्रसिंह समेत ग्रामीणों ने खुशी जताई।

बड़ी खबरें

View All

पाली

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग