7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान की सुरा महंगी, सस्ती के फेर में हरियाणा शराब की तस्करी

- राजस्थान की अपेक्षा हरियाणा की शराब सस्ती होने से बढ़ी तस्करी की आशंका- तीन माह में दो बार बढ़े शराब के दाम

2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jun 08, 2020

राजस्थान की सुरा महंगी, सस्ती के फेर में हरियाणा शराब की तस्करी

राजस्थान की सुरा महंगी, सस्ती के फेर में हरियाणा शराब की तस्करी

-चैनराज भाटी
पाली। राजस्थान में पिछले तीन माह में शराब के दाम दो बार बढ़ा दिए गए हैं, ऐसे में राजस्थान की शराब महंगी [ Rajasthan wine expensive ] हो चुकी है। इसका फायदा अब शराब तस्कर [ Wine smuggler ] उठाने की फिराक में हैं। वे अब पड़ोसी राज्य हरियाणा से ट्रकों के माध्यम से सस्ती शराब लाकर प्रदेश में बेचने [ Haryana brand liquor ] लगे हैं। इधर, आबकारी महकमे [ Excise Department ] के पास इस तस्करी [ Liquor smuggling ] को रोकने के लिए कुछ खास प्लान नहीं है। छोटी दबिशें देकर इतिश्री कर ली जाती है, इससे आबकारी के हाथ ये तस्करी नहीं लग रहे हैं।

अप्रेल से अब तक बढ़े दो बार दाम
अप्रेल माह से अब तक प्रदेश में शराब के दाम दो बार बढ़ाए गए हैं। प्रदेश में बीयर बोतल की कीमत 140 रुपए तक पहुंच चुकी है, वहीं अंग्रेजी व देशी शराब की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। शराब की खपत प्रदेश में भारी होती है। इस लिहाज से हरियाणा शराब की तस्करी शुरू हो गई है। तस्कर पहले केवल गुजरात ही ज्यादातर यह शराब भेजते थे, अब उन्हें राजस्थान में भी बड़ा मार्केट मिल गया है। खरीदार भी सस्ती के फेर में हरियाणा ब्रांड की शराब मांगने लगा है। ऐसे में पुलिस व आबकारी महकमेे के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। मारवाड़ गोडवाड़ में हरियाणा ब्रांड की खेप आना शुरू हो गई है, बावजूद इसके आबकारी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं कर रहा है।

पुलिस ने पकड़ा था अवैध शराब का टैंकर
पाली की कोतवाली पुलिस ने गत सप्ताह शहर के निकट अवैध शराब से भरा एक टैंकर पकड़ा था, यह खेप हरियाणा से गुजरात भेजी जानी थी। जानकारों की माने तो पाली में लॉक डाउन के दौरान हरियाणा ब्रांड शराब की बिक्री जमकर हुई। अभी भी इसकी बिक्री जारी है। गुजरात जाने का रूट पाली होते हुए होने के कारण इसकी खेप मारवाड़ के इलाकों में भी पहुंचने लग गई है।

नहीं मिली सफलता
हरियाणा ब्रांड शराब की तस्करी बढ़ सकती है, आबकारी लगातार दबिशें दे रही है, फिलहाल इसकी खेप पकडऩे में सफलता नहीं मिली। - भूपेन्द्र सिंह, जिला आबकारी अधिकारी, पाली।