
,
Thunderstorm In Rajasthan : राजस्थान में 24 घंटे के भीतर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर चार दिन तक बना रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28 मई को भारी आंधी-अंधड़ के साथ ओलावृष्टि होगी। मौसम विभाग ने 18 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बतादें कि बीते तीन दिन के भीतर आंधी-अंधड़ से तबाही के बीच 20 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों गांवों में भारी नुकसान हुआ है।
इन जिलों में दिखाई देगा असर
मौसम केन्द्र जयपुर की माने तो 28 मई से शुरू हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर 24 घंटे के भीतर दिखाई देने लगेंगा। तभी तो अलवर, बांसवाड़ा, बारां, चित्तौड़गढ़, झुंझुनूं, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, सिरोही, उदयपुर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, जैसलमरे, जालौर, जोधपुर, नागौर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर वज्रपात, मेघगर्जन और 50 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी-अंधड़ की चेतावनी जारी की गई है। उधर, मारवाड़ में दो दिन पहले ही तबाही का मंजर दिखाई दिया था और अब फिर से आंधी-अंधड़ का अलर्ट जारी किया गया है।
20 जिलों का तापमान 40 से नीचे
राजस्थान के मौसम में आए बदलाव के कारण अधिकतम तापमान अब जोर नहीं दिखा रहा है। पिछले 24 घंटों के बीत करें तो अजमेर, भीलवाड़ा, अलवर, जयपुर, सीकर, कोटा, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, फलौदी, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, धौलपुर, टोंक, डूंगरपुर, जालौर, सिरोही, पाली, सवाईमाधोपुर, करौली का तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा है। जयपुर और श्रीगंगानर का तापमान सामान्य से 11 डिग्री कम दर्ज किया गया है। जबकि अजमेर और कोटा में न्यूनतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम रहा है।
जून की गर्मी सताएगी
मौसम केन्द्र जयपुर की माने तो मई का आखिरी सप्ताह गर्मी का लिहाज से सही निकलेंगे। लेकिन जून की गर्मी प्रदेशवासियों को पसीना-पसीना कर सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि जून के दौरान राजस्थान सहित कई राज्यों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है। ऐसे में जोधपुर, उदयपुर और कोटा में जून का पहला पखवाड़ा गर्म रहेगा।
पिछले साल 10 जून को हुई थी प्री मानसून बारिश
जून की शुरूआत में मानसून केरल में दस्तक देगा, उसके जून के अंतिम सप्ताह में राजस्थान में मानसून की झमाझम की संभावना जताई जा रही है। इसी बीच बतादें कि पिछले साल 10 जून को प्री मानसून की बारिश दर्ज की गई थी। हालाकि प्री मानसून की मेहर दो से तीन जिलों में ही बरस पाई थी और बाकी जिले में हीटवेव का असर रहा था। इस बार भी जून के पहले पखवाड़े के दौरान कुछ जिलों में प्री मानसून की बारिश की संभावना है।
Published on:
27 May 2023 01:28 pm

बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
