
यहां बेरिकेट्स ही करते हैं यात्रियों की सुरक्षा
रायपुर मारवाड़. सेंदड़ा से ब्यावर जाने वाले सम्पर्क मार्ग पर बना नाला लम्बे समय से क्षतिग्रस्त है। इससे सडक़ का आधा हिस्सा टूट चुका है। एेसे में हादसे की आशंका बनी हुई है। हादसा न हो इसे लेकर सेंदड़ा पुलिस ने वहां बेरिकेट्स भी लगा रखे हैं। पुलिस व पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदारों द्वारा बार-बार निर्देश देने के बावजूद रेलवे ठेकेदार द्वारा नाले की मरम्मत कर सडक़ निर्माण नहीं किया जा रहा है।
दरअसल, इस सम्पर्क मार्ग से सटी हुई रेलवे लाइन है। जहां पिछले साल दोहरीकरण का कार्य किया गया था। इस दौरान वहां समपार फाटक हो हटा अंडरपास का निर्माण किया गया। अंडरपास निर्माण के समय रेलवे ठेकेदार ने लापरवाही बरती। जिससे बरसाती पानी का बहाव तेज वेग से नाले पर रहा। इससे नाला क्षतिग्रस्त होने के साथ ही सडक़ का एक हिस्सा बहाव के साथ बह गया।
वन के हालात
सम्पर्क सडक़ का एक हिस्सा बह जाने व नाले के टूट जाने से वहां हादसे की आशंका बनी हुई है। पुलिस ने छह माह पहले वहां बेरिकेट्स लगाए थे। जिससे वहां वन-वे के हालात है। पिछले छह माह से सेंदड़ा सहित आस-पास के एक दर्जन गांवों के लोग परेशान हैं। बावजूद इसके जिम्मेदारों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
ठेकेदार के भरोसे बैठे जिम्मेदार
ये सम्पर्क सडक़ पीडब्ल्यूडी के अधीन है। सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचा है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी लेकिन उन्होंने ठेकेेदार को नाला व सडक़ निर्माण करने के निर्देश देकर इतिश्री कर ली। इधर, ठेकेदार ने भी उस समय नाला निर्माण व सडक़ निर्माण कराने पर सहमति जारी की थी लेकिन आज तक न तो नाले की मरम्मत हुई न ही सडक़ निर्माण किया गया है।
ठेकेदार ने कहा था वही करेगा निर्माण
रेलवे ठेकेदार की लापरवाही से सम्पर्क सडक़ टूटने के साथ ही नाल क्षतिग्रस्त हो गया था। ठेकेदार ने नाला व सडक़ निर्माण कराने की बात कही थी लेकिन उसने आज तक एेसा नहीं किया। हमने सुरक्षा के लिहाज से वहां बेरिकेट्स लगा रखे है। इस मामले मंे अब पीडब्ल्यूडी व ठेकेदार को दुबारा बुला निर्माण कराने के कहेंगे।
प्रेमाराम विश्नोई, थानाप्रभारी, सेंदड़ा
Published on:
29 Jan 2020, 7:05 AM IST
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.