6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां कलक्टर बोले : नेहडा बांध में नहीं जाएं प्रदूषित पानी, मौके पर लिया पानी का सैंपल

कलक्टर ने नदी का जांचा पानी, कम मिली रसायन की मात्रा, प्रदूषण से बचाने गश्त की हिदायत

less than 1 minute read
Google source verification
यहां ​जिला कलक्टर बोले : नेहडा बांध में नहीं जाएं प्रदूषित पानी, मौके पर लिया पानी का सैंपल

यहां ​जिला कलक्टर बोले : नेहडा बांध में नहीं जाएं प्रदूषित पानी, मौके पर लिया पानी का सैंपल

पाली जिला कलक्टर नमित मेहता ने गुरुवार को जोधपुर-अहमदाबाद बाइपास व जवडिया के पास बह रही बांडी नदी का निरीक्षण किया। उन्होंने पानी के सैम्पल की मौके पर जांच कर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने जोधपुर बाइपास के नीचे से बह रहे पानी को देखकर उसका सैम्पल भरवाया। मौके पर ही मशीन के माध्यम से टीडीएस व अन्य जांच देखी।

नेहडा बांध में नहीं जाएं प्रदूषित पानी
उन्होंने कहा कि प्रदूषित पानी किसी भी सूरत में नेहड़ा बांध में नही जाना चाहिए। प्रदूषित पानी के क्षेत्र में फैलने से काश्तकारों की जमीन पर प्रभाव पड़ता है। उन्होंने मैन रोड से नदी में कैमिकल गिराने की जगह का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को दो-दो गश्ती दल बनाने को कहा। उन्होंने टीमों का गठन करने के साथ ही क्षेत्रीय प्रदूषण मण्डल व सीईटीपी के कर्मचारी एवं पुलिस बल को भी नियुक्त करने के निर्देश दिए, जिससे कि अवैध रूप से नदी में प्रदूषित पानी डालने वालों पर निगरानी की जा सके। चयनित स्थानों पर कैमरे लगाने को कहा। इस मौके पर उपखंड अधिकारी अशोक विश्नोई, तहसीलदार मदाराम, प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के राहुल शर्मा, सीईटीपी अध्यक्ष अनिल गुलेच्छा, अरूण जैन सहित अधिकारी मौजूद रहे।

एसडीएम व तहसीलदार को निरीक्षण के निर्देश
उन्होंने जवडिया पुल के नीचे से बह रही बांडी नदी के पानी के सैंपल की जांच की। उन्होंने कहा कि जवडिया के पास पानी में रसायन की मात्रा कम है। कोई भी अवैध रूप से रासायनिक पानी नदी में नहीं डाले। इसकी निरंतर मॉनिटरिंग जरूरी है। उन्होंने उपखंड अधिकारी व तहसीलदार को भी समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के अधिकारी व सीइटीपी के पदाधिकारियों ने अवैध रूप से नदी में डाले जाने वाले प्रदूषित पानी के बारे में बताया।