4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली का आगाज: यहां रोपा गांवशाही होली का डांडा, एक महीने नहीं होंगे शुभ कार्य

-देर रात गली-मौहल्लों मे सुनाई देगी चंग की थाप

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Feb 05, 2023

होली का आगाज: यहां रोपा गांवशाही होली का डांडा, एक महीने नहीं होंगे शुभ कार्य

होली का आगाज: यहां रोपा गांवशाही होली का डांडा, एक महीने नहीं होंगे शुभ कार्य

Holika Dahan 2023 in Pali-Rajasthan : पाली। पाली शहर के सूरजपोल स्थित आईमाता बडेर पर रविवार को नगाडो की धुन पर गांवशाही चौधरी मांगीलाल सोयल ने विधिविधान से पूजा अर्चना कर होली का मुहूर्त में गांवशाही होली का डांडा रोपा गया।

पेमाराम काग ने बताया कि होली से एक माह पहले होली का डांडा रोपा जाता है। परम्परा के अनुसार, होली का आगाज डांडा रोपण से होता है। आज भी यह परम्परा कई जगह निभाई जाती है। जिस स्थान पर होलीका दहन होता है वहां एक बड़ा सा डंडा लगाया जाता है। यह डंडा भक्त प्रहलाद का प्रतीक होता है। होली का दहन से ठीक पहले इसे सुरक्षित निकाल लिया जाता है। इस मौके पर भीकाराम राठौड़, चुनीलाल, राजूभाई पंवार, गोपाल, अचलाराम, गणेश, गजेंद्र वैष्णव, मिश्रीलाल, तरुण, जीतेश, नारायण, संदीप, निर्मल, हीरालाल आदि मौजूद थे।

फाल्गुनी लोक गीतो का महत्व
डांडा रोपण के साथ ही शहर एवं गांवों में फाल्गुन और होली लोक गीतो की बयार शुरू हो जाएगी। देर रात तक गली-मौहल्लों में चंग की थाप के साथ होली के गीतों की धमाल रहेगी । फाल्गुन के महीने में मंदिरों में भी फागोत्सवों की धूम रहेगी । भक्तो द्धारा मंदिरों में भगवान को गुलाल व फूलो से होली खेलाई जाएगी।

नहीं होंगे शुभ कार्य
होली दहन से एक महीने पहले कोई शुभ कार्य एवं विवाह नहीं होंगे। होली का डंडा रोपण के साथ ही शुभ कार्यों और विवाह पर विराम लग जाता है। होलिका दहन के बाद शुभ काम शुरू होते है।