
आंगनबाड़ी पाठशालाएं खाली पड़े स्कूल भवनों में स्थानांतरित करने के आदेश मूर्तरूप नहीं ले पा रहे हैं। इसमें स्कूल प्रशासन भवन में कमरा देने में आनाकानी कर रहा है। ड्डइस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग के आदेश का पालन मार्च-अप्रेल तक पूरा करना था। जिला मुख्यालय पर 16 आंगनबाड़ी पाठशाला संचालित हैं लेकिन 14 किराए के कमरे में ही चल रही हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्रामीण क्षेत्र की पाठशालाओं की हालत क्या होगी। वहां स्थानांतरण में कितनी दिक्कत आ रही होगी। किराए का भवन होने के कारण विकास भी नहीं कर सकते हैं। महिला पर्यवेक्षक अलका विश्नोई ने बताया कि शहर के खाली स्कूल भवनों में पाठशाला शिफ्ट करने के लिए एसडीएम व अन्य उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। कुछ स्कूल में भवन खाली होने के बावजूद प्रशासन नहीं दे रहा है। शहर में सामुदायिक भवन व विवेकानंद स्कूल में आंगनबाड़ी चल रही हंै।बाकी 14 पाठशाला किराए के मकान में हंै। विश्नोई ने बताया कि स्कूल प्रशासन भवन में सामान पड़ा होने का बहाना बनाकर मना कर रहे हैं। उधर, पुराना कलक्ट्री निवास व रेबारीवास स्कूल में भवन खाली होने के बावजूद नहीं दिया जा रहा।
Published on:
24 May 2017 10:09 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
