
प्रत्तेक परिवार को अब मिलेगा 135 लीटर पानी, पहले चरण में दस हजार घरों के होंगे सीवरेज कनेक्शन
पाली। शहर के दुर्गा कॉलोनी खेतेश्वर सर्किल के निकट बुधवार को सीवर लाइन से घर-घर कनेक्शन करने के कार्य का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति महेन्द्र बोहरा ने कहा योजना के तहत दस हजार शहरवासियों के घरों तक सीवर लाइन कनेक्शन नि:शुल्क किया जाएगा। इस कार्य के लिए छह करोड़ रुपए के टेंडर किए है। प्रथम चरण में जोन एक से पांच तक कार्य करवाया जाएगा। जिसमें दुर्गा कॉलोनी, राम-रहीम कॉलोनी, श्रीपालनगर, घरवाला जाव, गांधी कॉलोनी, मोहन नगर, शंकर नगर, चामुण्डा नगर, वर्धमान नगर, शिवनगर, राजीव कॉलोनी, आशापुरा नगर, नेहरू नगर, तिलक नगर, शहीद नगर, वीडी नगर आदि क्षेत्र के निवासियों को फायदा मिलेगा। सभापति ने बताया कि नगर परिषद की ओर से हौदियों का निर्माण तथा उसको पाइप से जोडकऱ कनेक्शन किए जाएंगे। योजना के पूरा होते ही नालियों का उपयोग केवल बरसाती पानी की निकासी के लिए रह जाएगा। समारोह में उपसभापति मूलसिंह भाटी, पार्षद सुरेश चौधरी, तारादेवी प्रजापत, कन्यादेवी, ताराचन्द माहेश्वरी, अनवर अली भाटी, जितेन्द्र व्यास, सुरेश पटेल, जय जसवानी, समिति सदस्य ललित प्रितमानी, टैगोर शर्मा, शिवराम जाट, किशन प्रजापत, भाजपा प्रताप मण्डल अध्यक्ष नरपत दवे, भाजपा शिवाजी मण्डल महामंत्री पुखराज बंजारा, भाजयुमो सोमनाथ मण्डल के सुरेश घांची सहित कई जने उपस्थित रहे।
प्रति परिवार मिलेगा 135 लीटर पानी
रूडिप के अधीक्षण अभियंता महेन्द्र पंवार ने कहा कि लीकेज ठीक कराने के बाद घर-घर सीवरेज प्रोपर्टी कनेक्शन दिए जाएंगे। चामुण्डा नगर से जोधपुर रोड, लेबर कॉालोनी, दूध डेयरी, ओवरब्रिज आदि को जोडऩे की कार्रवाई की जाएगी। शहर में 24 घंटे पेयजल योजना के तहत 135 लीटर पानी प्रत्येक परिवार को सप्लाई होगा। जो वर्तमान में 100 लीटर सप्लाई होता है। उन्होंने बताया कि 24 घंटे पानी आपूर्ति करने पर भी कुल पानी का उपभोग उतना ही रहेगा, जितना अभी हो रहा है। पानी भी पूरे प्रेशर से मिलेगा। शहर के 10 हजार घर जुड़ेंगे योजना से घर-घर नगर परिषद करेगी सीवर कनेक्शन।
Published on:
27 Sep 2018, 11:32 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.