8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

अब राजस्थान की महिलाओं व बालिकाओं के हाथ में होगा स्मार्ट फोन, पहले चरण में 40 लाख फोन का वितरण

इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना : चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखियाओं के साथ छात्राओं को दिया जाएगा स्मार्टफोन। प्रथम चरण में 40 लाख फोन का होगा वितरण।

2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Aug 09, 2023

अब राजस्थान की महिलाओं व बालिकाओं के हाथ में होगा स्मार्ट फोन, पहले चरण में 40 लाख फोन का वितरण

अब राजस्थान की महिलाओं व बालिकाओं के हाथ में होगा स्मार्ट फोन, पहले चरण में 40 लाख फोन का वितरण

Indira Gandhi Smart Phone Scheme Rajasthan: प्रदेश में महिलाओं व बालिकाओं के हाथ में स्मार्ट फोन होगा। इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना का आगाज गुरुवार दोपहर जयपुर के बिड़ला सभागार से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे। इसमे मुख्यमंत्री चिरंजीवी परिवार की महिला मुखियाओं व बालिकाओं को स्मार्ट फोन व इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ सिम दी जाएगी। योजना के पहले चरण में 40 लाख महिलाओं को स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। खास बात यह है कि फोन महिलाएं व बालिकाएं अपनी पसंद का चुर सकेंगे। इसके लिए 6800 रुपए डीबीटी के माध्यम से ई-वॉलेट में जमा किए जाएंगे।

प्रथम चरण में इन्हें मिलेंगे स्मार्टफोन
1. सरकारी विद्यालयों में 9वीं से 12वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्राएं
2. उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्राएं
3. विधवा/एकल नारी पेंशन प्राप्त कर रही महिलाएं
4. वर्ष 2022-23 में महात्मा गांधी नरेगा योजना में 100 कार्य दिवस पूर्ण करने वाले परिवारों की महिला मुखिया
5. वर्ष 2022-23 में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 50 कार्य दिवस पूर्ण करने वाले परिवारों की महिला मुखिया

वेबसाइट और टोल फ्री पर से मिलेगी जानकारी
योजना के तहत स्मार्टफोन वितरण की जानकारी जनसूचना पोर्टल और टोल फ्री नंबर 181 से ली जा सकती है। महिलाएं पात्रता की जांच जनसूचना पोर्टल और ई-मित्र प्लस मशीन के जरिए ले सकती हैं।

पाली में 1 लाख 6 हजार 126 महिलाओं को देंगे
पाली जिले की 1 लाख 6 हजार 126 महिलाओं को स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। इनमें शहर की 15 हजार 497 और ग्रामीण क्षेत्र 90 हजार 629 महिलाएं शामिल है। महिलाओं को स्मार्ट फोन के लिए इ-वॉलेट में दिए जाने वाले 6800 रुपए में 6125 रुपए स्मार्ट फोन व 675 रुपए 9 माह का इंटरनेट डाटा इसी वित्तीय वर्ष के लिए मिलेगा। इससे अतिरिक्त शेष राशि महिलाओं को खुद खर्च होनी होगी।

ब्लॉकवार इतने लोगों को मिलेगा स्मार्ट फोन
बाली: ग्रामीण क्षेत्र 11 हजार 685, शहरी क्षेत्र 772 (बाली), 777 (फालना), कुल 13 हजार 234
देसूरी: ग्रामीण क्षेत्र 6 हजार 768, शहरी क्षेत्र 1 हजार 57 (सादड़ी), कुल 7 हजार 825
जैतारण: ग्रामीण 11 हजार 7, शहरी क्षेत्र 911, कुल 11 हजार 918
मारवाड़ जंक्शन: ग्रामीण क्षेत्र में 10 हजार 997 तथा शहरी क्षेत्र में 484 समेत कुल 11 हजार 481 लाभार्थी हैं।
पाली: ग्रामीण क्षेत्र 5 हजार 997, शहरी क्षेत्र 7 हजार 119, कुल 13 हजार 116
रायपुर: कुल 11 हजार 698
रानी स्टेशन: ग्रामीण क्षेत्र 7 हजार 66, शहरी क्षेत्र 521, कुल 7 हजार 587
रोहट: कुल 6 हजार 681
सोजत: ग्रामीण क्षेत्र 9 हजार 714, शहरी क्षेत्र 1 हजार 915, कुल 11 हजार 629
सुमेरपुर: ग्रामीण क्षेत्र 9 हजार 16, शहरी क्षेत्र 1 हजार 171 (सुमेरपुर) तथा 770 (तखतगढ़) कुल 10 हजार 957