21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली

VIDEO : सड़क किनारे मिली घायल महिला, अस्पताल पहुंचा

-ग्रामीणों ने कंबल ओढ़ाया, चाय पिलाई-पाली के बांगड़ अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया

Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Feb 09, 2023

पाली। निकटवर्ती सोनाई मांझी गांव में बुधवार देर रात एक महिला सड़क किनारे घायल हालत में मिली। महिला को गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने देखा तो उसकी सारसंभाल की। इसके बाद उसे एम्बुलेंस की सहायता से पाली के बांगड़ अस्पताल पहुंचाया। महिला ने ग्रामीणों को लिखकर अपना नाम बताया।

ग्रामीणों ने बताया कि महिला की उम्र करीब 30 साल है। सिर और शरीर पर कई जगह चोट के निशान है। उन्होंने बताया कि महिला काफी घबराई हुई थी। वह अपने बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकी। अपना नाम सुनीता भी लिखकर बताया। सदर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच 108 एम्बुलेंस की सहायता से महिला को बांगड़ अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसको भर्ती कर उपचार शुरू किया। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।