7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PALI : गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री को मारवाड़-गोडवाड़ का न्यौता, स्वास्थ्य मंत्री से समझा वाइब्रेंट गुजरात मॉडल

संगठनात्मक और निवेश पर हुई मंत्रणा, कई मसलों पर साझा की जानकारी

less than 1 minute read
Google source verification
PALI : गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री को मारवाड़-गोडवाड़ का न्यौता, स्वास्थ्य मंत्री से समझा वाइब्रेंट गुजरात मॉडल

PALI : गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री को मारवाड़-गोडवाड़ का न्यौता, स्वास्थ्य मंत्री से समझा वाइब्रेंट गुजरात मॉडल

पाली. भाजपा युवा नेता भाजपा एवं समाजसेवी नरसिंह राजपुरोहित पिलोवनी ने गुजरात के ऊर्जावान स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल से गांधीनगर स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय में मुलाकात की। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की। वाइब्रेंट गुजरात जैसे ड्रीम प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी। राजपुरोहित ने पटेल को पाली आने का न्यौता दिया। इस मौके पर कूरियर व्यापारी पुखसिंह राजपुरोहित, पूणे हेड ओमप्रकाश राजपुरोहित और गुजरात हेड शक्ति राजपुरोहित भी मौजूद रहे।

मारवाड़-गोडवाड़ में हो गुजरात मॉडल
युवा नेता एवं समाजसेवी नरसिंग राजपुरोहित का कहना है कि मारवाड़-गोडवाड़ में भी व्यापार के क्षेत्र में गुजरात मॉडल लागू होना चाहिए। इससे पाली समेत आसपास के क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा। कई तरह के उद्योग विकसित होंगे। यहां रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। इससे क्षेत्र का समुचित विकास होगा। उन्होंने कहा कि पाली जिले में पर्यटन समेत अन्य कई क्षेत्रों में असीम संभावनाएं हैं।

प्रवासी राजस्थानियों का है दबदबा
प्रवासी राजस्थानियों का देशभर में दबदबा है। प्रवासी राजस्थानी भी अपने गृह क्षेत्र में निवेश कर सकते हैं। यदि उन्हें प्रोत्साहित किया जाए तो वे पाली जिले में भी निवेश करेंगे। राजपुरोहित ने स्वास्थ्य मंत्री से गुजरात में चिकित्सा मॉडल पर भी विस्तृत चर्चा की।

समाजसेवा में सक्रिय है राजपुरोहित
युवा उद्यमी नरसिंग राजपुरोहित समाजसेवा में सक्रिय है। अरावली क्षेत्रीय विकास समिति के रानी तहसील प्रमुख भी है। वे पूना भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी है। राजपुरोहित ने कोरोनाकाल में काफी सक्रियता दिखाई। मास्क-सेनेटाइजर वितरण किया। जरूरतमंदों को भोजन इत्यादि उपलब्ध कराने में भी अग्रणी रहे। चिकित्सा के क्षेत्र में भी वे सक्रिय रहते हैं। क्षेत्र के युवाओं से भी काफी जुड़ाव है।