28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों को सुरक्षित महसूस करवाना हम सभी का दायित्व-बेनीवाल

- राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष ने सदस्यों व अधिकारियों की ली बैठक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Vivek Varma

•

Updated: 19 Jan 2023, 9:08 PM IST

बच्चों को सुरक्षित महसूस करवाना हम सभी का दायित्व-बेनीवाल

बच्चों को सुरक्षित महसूस करवाना हम सभी का दायित्व-बेनीवाल

सुमेरपुर पत्रिका. राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल गुरुवार को सुमेरपुर क्षेत्र के दौरे पर रहीं। उन्होंने पराखिया सरकारी विद्यालय में बाल फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों से चर्चा की। पंचायत समिति में उपखण्ड स्तरीय अधिकारी व समिति सदस्यों के साथ बैठक लेकर बाल आयोग आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर निर्देश प्रदान किए। उन्होंने आंगनबाडी केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पंचायत समिति सभागार में बाल आयोग आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर बैठक ली। आयोग अध्यक्ष बेनीवाल ने कहा कि बच्चों को सुरक्षित महसूस करवाना हम सभी का दायित्व है। प्रदेश में बाल विवाह पर प्रभावी रोक लगी है। इसके लिए अधिकारियों को भी आमजन को जागरूक करना होगा। बच्चे देश का भविष्य हैं। इसके लिए उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रेरित करने को लेकर राजस्थान सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बाल आयोग आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर विस्तार से जानकारी दी। समिति सदस्यों व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से निर्धारित एजेंडे के अनुसार कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए। इससे पूर्व पंचायत समिति प्रधान उर्मिलाकंवर देवड़ा ने शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। पंचायत समिति परिसर पहुंचने पर विकास अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय बाल संरक्षण समिति सदस्य सचिव सोहनलाल डारा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। बैठक में उपखण्ड अधिकारी हरिङ्क्षसह देवल, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी धन्नाराम सोलंकी, चिकित्सा विभाग के ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक प्रमोदगिरी, उपप्रधान गजेन्द्रङ्क्षसह राणावत, महिला बाल विकास एवं परियोजना अधिकारी भागीरथ चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक रजत विश्नोई, थानाधिकारी रामेश्वर भाटी समेत ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य व ग्राम पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति अध्यक्ष मौजूद रहे।
स्कूली बच्चों से किया संवाद
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष बेनीवाल सुमेरपुर के पराखिया गांव पहुंचीं। जहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम रखा गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सुरक्षित व असुरक्षित स्पर्श के विषय पर बाल फिल्म प्रदर्शन के माध्यम से संवाद किया। उन्होंने कहा कि अपने साथ किसी भी प्रकार के बेड टच होने का अहसास होने पर तुरंत पुलिस अथवा विद्यालय संस्थाप्रधान को जानकारी दें। उन्होंने चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर की जानकारी देते हुए कहा कि सुमेरपुर क्षेत्र में बच्चों में आत्मसुरक्षा की भावना अधिक है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे निडर होकर अपने अध्ययन में लगे रहे। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में चल रहे आंगनबाडी केन्द्र का निरीक्षण किया। केन्द्र पर साफ सफाई का अभाव पाए जाने पर उन्होंने संबंधित कार्यकर्ता को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने स्कूल में शिक्षकों की कमी की जानकारी देते हुए शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की।
जनप्रतिनिधियों से किया संवाद
इस दौरान बेनीवाल ने सुमेरपुर ब्लॉक के सरपंचों, पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों से सीधा संवाद किया। सरपंचों ने विभिन्न मांगों को बेनीवाल के समक्ष रखा। इस पर उन्होंने समाधान का विश्वास दिलाया। इस मौके बाल संरक्षण अधिकार आयोग सदस्या संगीता गर्ग, सचिव निर्मला मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा, सहायक निदेशक विकास मीणा, उपखंड अधिकारी हरिङ्क्षसह देवल, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी धन्नाराम सोलंकी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।