
Jalore Festival 2022 : जालोर ने बनाया अनूठा विश्व रिकॉर्ड, दुनियाभर में मिलेगी नई पहचान
जालोर. पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन एवं जालोर विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय जालोर महोत्सव (Jalore festival) का आगाज मंगलवार को शोभायात्रा के साथ हुआ। वही महोत्सव में इस बार जूती है शान जालोर की पहचान के तहत एक साथ स्टेडियम ग्राउण्ड में करीब 1275 लोगों ने जूती पहनकर राष्ट्रगान कर इंडिया बुक ऑफ रिकाडर्स में नाम दर्ज जालोर को गौरवान्वित किया।
स्टेडियम प्रागंण में दिनभर सांस्कृतिक (Rajasthani culture) आयोजन व खेलकूद प्रतियोगिता की धूम रही है। जालोर महोत्सव 2022 (Jalore mahotsave 2022) का आगाज शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा हनुमानशाला स्कूल जालोर से गाजो बाजों के साथ रवाना हुई। शोभायात्रा के सबसे आगे घोड़े पर महोत्सव का ध्वज लहरा रहा था। वही उसके पीछे ऊंट व नौबत के साथ ढोल नगाड़ों की गूंज के साथ गेरियों का गेर नृत्य व महिलाओं द्वारा लूर नृत्य शोभायात्रा में आकर्षक का केन्द्र बने रहे। वही शोभायात्रा में कलक्टर नम्रता वृष्णि, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला, एएसपी अनुकृति उज्जैनिया, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय वासु, एसडीएम चम्पालाल जीनगर, जालोर विकास समिति के सचिव मोहन पाराशर सहित समस्त महोत्सव समिति के कार्यकर्ता साफा पहने चल रहे थे। शोभायात्रा हनुमानशाला स्कूल से होते हुए हरिदेव जोशी सर्किल, हॉस्पीटल चौराहा व राजेन्द्र नगर होते हुए स्टेडियम ग्राउण्ड पहुंची। वही विभिन्न मार्गों पर जालोर वासियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा में सम्मिलित सभी लोगो का जोश और उत्साह के साथ स्वागत किया। श्
यह रहा आकर्षण का केंद्र
शोभायात्रा में ट्रेक्टर ट्रोलियों पर जालोर के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक वैभव (Historical) के साथ पर्यावरण, स्वच्छता, टीकाकरण, हैल्पिंग हैंड विंटेज कार, ऊंटगाड़ी के साथ ढोल ढमाको व जय जालोर के गूंजते गीतों के बीच शोभायात्रा सभी के आकर्षण का केन्द्र रही। उद्घाटन स्थल स्टेडियम ग्राउण्ड में आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद बालिका स्कूल की छात्राओं ने गणपति वंदना की प्रस्तुति दी। वहीं स्टेडियम ग्राउण्ड पर जालोर महोत्सव 2022 का उद्घाटन कलक्टर नम्रता वृष्णि ने जालोर महोत्सव का ध्वज लहराकर किया। जालोर विकास समिति के सचिव मोहन पाराशर ने महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर संक्षिप्त में प्रकाश डाला तथा आयेाजन के लिए सहयोग करने वाले विभिन्न भामाशाहों का धन्यवाद दिया।
Published on:
15 Feb 2022 08:40 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
