21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बालिकाएं बताएगी वे संस्था प्रधान होती तो क्या करती

-प्रदेश की 200 केजीबी में लगेंगे किशोरी मेले Kishori fair will be held in 200 KGB of Rajasthan : -तीन चरणों में होगा आयोजन

2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jan 18, 2020

बालिकाएं बताएगी वे संस्था प्रधान होती तो क्या करती

बालिकाएं बताएगी वे संस्था प्रधान होती तो क्या करती

पाली। Kishori fair will be held in 200 KGB of Rajasthan : प्रदेश की बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रदेश की 200 केजीबी में किशोरी मेले लगेंगे। इसमें बालिकाएं दस ऐसे बिन्दुओं पर विचार रखेंगे, जो उनकी सोच बताने के साथ जीवन में प्रगति के पथ को भी इंगित करेंगे। इनमें स्वच्छता एवं स्वास्थ्य, बाल अधिकार, कन्या भू्रण हत्या, बाल विवाह, आत्मरक्षा के साथ आप भविष्य में क्या बनकर नया सुधार करना चाहेंगी, यदि मैं परिवार की मुखिया होती तो क्या करती और यदि मैं संस्था प्रधान होती तो बालिकाओं के लिए क्या करती बिन्दु शामिल होंगे। इसके साथ ही मतदान और उसका महत्व बताने के लिए मेरी पहचान : मेरा चुनाव पर अपनी बात बताएंगी। यह मेले प्रदेश की 200 केजीबी में तीन चरणों में लगाए जाएंगे।

जागरूकता के लिए लिखेंगे स्लोगन
मेलों में जागरूकता के लिए स्लोगन लिखे जाएंगे। इनमें हर क्षेत्र में नाम कमाए, बालिका समाज को नई दिशा दिखाएं, बेटिया हर क्षेत्र में आगे, बेटियों को पढ़ाओं आगे, देश होगा आश्वस्त तभी बेटियां होगी स:शक्त तभी... आदि स्लोगन शामिल होंगे। जो बेटियों को सम्बल देने के साथ वहां आने लोगों को प्रेरित करेंगे।

20 जनवरी से शुरू होगा पहला चरण
प्रदेश में किशोरी मेले का प्रथम चरण 20 व 21 जनवरी को होगा। इसमें प्रदेश के 83 केजीबी में मेला लगाया जाएगा। दूसरे चरण में 27 व 28 जनवरी को 75 तथ तीसरे चरण में 3 से 4 फरवरी तक प्रदेश की 42 केजीबी में मेलों का आयोजन किया जाएगा।

गणित व विज्ञान की मिलेगी जानकारी
किशोरी मेले हर ब्लॉक के केजीबी में लगेंंगे। उनमें जगह नहीं होने पर नजदीक के किसी मैदान में भी मेला लगाया जा सकेगा। इन मेलों में बालिकाओं की ओर से विज्ञान व गणित विषय के मॉडल पेश किए जाएंगे। जिनका आस-पास के विद्यालयों के विद्यार्थी भी अवलोकन करेंगे और इन विषयों व प्रयोगों की जानकारी लेंगे।

पाली में 10 जगह लगाएंगे मेले
पाली के दस ब्लॉक में स्थित 10 केजीबी में मेले लगाए जाएंगे। इसके लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। मेलों में बालिकाओं को विज्ञान व गणित के मॉडल होंगे। बालिकाओं को अन्य विषयों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
- प्रकाश सिंगारिया, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, समसा, पाली