4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राणावास में तेंदुआ! ग्रामीणों के होश हुए फाख्ता

राणावास गांव के कब्रिस्तान के पास तेंदुए जैसे जानवर के दिखने से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Pawan Kumar Pareek

•

Updated: 9 Jun 2025, 5:09 PM IST

राणावास में तेंदुआ! ग्रामीणों के होश हुए फाख्ता

सीसी टीवी कैमरे में दिखा पैंथर जैसा वन्यजीव।

मारवाड़ जंक्शन (पाली)। क्षेत्र के राणावास गांव के कब्रिस्तान के पास तेंदुए जैसे जानवर के दिखने से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है, सूचना मिलने पर पंचायत समिति सदस्य पुष्पेंद्र सिंह ने ग्रामीणों ने मुलाकात की तथा संबंधित अधिकारियों को इस बारे में सूचना दी।

वन्य अधिकारियों को किया सूचित

राणावास गांव में स्थित मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान के पास रात्रि के समय दो बार अलग-अलग दिन वन्यजीव देखे गए, अंधेरा होने से ग्रामीणों को कौनसा जानवर है उसका पता नहीं लगा। सुबह जब कब्रिस्तान के पास लगे सीसी टीवी कैमरे से जांच की तो उसमें तेंदुए जैसा वन्यजीव दिखा। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल फैल गया। ग्रामीणों की सूचना पर पंचायत समिति सदस्य पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने वन विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग को सूचना दी।

लगेंगे ट्रैकिंग कैमरे

रेंजर सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने गत 2 जून की रात्रि को व 7 जून की रात्रि को वन्यजीव दिखा था, सीसी टीवी फुटेज के अनुसार यह तेंदुए जैसा लग रहा है, जिसको लेकर टीम को मौके पर भेजा गया है। सोमवार सुबह ट्रैकिंग कैमरे लगा दिए जाएंगे वही ग्रामीणों को सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है।