
पाली में निकाली गई आईमाता की शोभायात्रा में शामिल समाजबंधु।
सीरवी समाज सेवा समिति की ओर से रविवार को माही बीज उत्सव श्रद्धा व उल्लास से मनाया गया। शहर के महात्मा गांधी कॉलोनी िस्थत आईमाता के मंदिर में सुबह समिति अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, सह सचिव नारायणलाल सोयल, कोषाध्यक्ष अमराराम राठौड़ व पुनाराम राठौड़ ने आईमाता का पूजन किया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के सत्यनारायण मार्ग आईमाता मन्दिर पहुंचने पर खीवराज हाम्बर, धर्मेंद्र सोलंकी, अशोक कुमार सोलंकी, मोहनलाल भायल व ढलाराम परमार आदि ने स्वागत किया। शोभायात्रा का शहर में भी कई जगह पर स्वागत किया गया।
महिलाओं ने किया गेर नृत्य
शोभायात्रा में महिला व पुरुषों ने बैण्ड बाजों की मधुर धुन और ढोल की थाप व थाली की झनकार के साथ ठेठ मारवाड़ी अंदाज में गेर नृत्य किया। जिसे शहरवासी निहारते रह गए। शोभायात्रा में आईमाता के साथ देवी-देवताओं की झांकियां सजाई गई। जो हर किसी के आकर्षण का केन्द्र रही। शोभायात्रा का विसर्जन जनता कॉलोनी िस्थत माता के मंदिर पहुंचने पर हुआ। वहां समाज अध्यक्ष लुम्बाराम गहलोत, उपाध्यक्ष भंवरलाल काग ने स्वागत किया। शोभायात्रा विसर्जन पर चतराराम, मेगाराम वरफा की ओर से प्रसादी का लाभ लिया गया। शोभायात्रा विसर्जन के बाद आयोजित सभा में केन्द्रीय मंत्री जोराराम कुमावत, सांसद पीपी चौधरी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी, पार्षद राकेश भाटी, नगर परिषद के पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, प्रवीण सोलंकी, अखिल भारतीय सीरवी युवा परिषद् अध्यक्ष सुरेश चौधरी, पार्षद तेजाराम भायल, सीरवी समाज महासभा के महामंत्री भंवरलाल चौहान ने विचार रखे।
Published on:
11 Feb 2024 07:17 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
