25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली

VIDEO : महिला कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, किया भजन-कीर्तन

- गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने का विरोध- राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Mar 10, 2023

पाली। केन्द्र सरकार की ओर से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने के विरोध में शुक्रवार को महिला कांग्रेस ने कलक्ट्रेट के बाहर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने भजन-कीर्तन करते हुए नृत्य किया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन भी सौंपा।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला ने बताया कि केन्द्र की मोदी सरकार ने जब से देश की बागडोर समाली है, आम आदमी को अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है। कोविड की वजह से पहले ही लोगाें की आमदनी व रोजगार कम हो गया है। उसके बावजूद केन्द्र सरकार ने महंगाई को इतना बढ़ावा दिया है कि गरीब ही नहीं अपितु मध्यम वर्ग की भी कमरतोड़ दी है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस से लेकर रोजमर्रा के इस्तेमाल की सभी चीजें महंगी होती जा रही है। घरेलू गैस सिलेण्डर की दरें इतनी बढ़ गई है कि जो कांग्रेस सरकार में सिलेंडर 450 रुपए में मिलता था वो मोदी सरकार में 1100 रुपए में मिल रहा है।

जिससे आम जन को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हो गए है कि केन्द्र की उज्ज्वला योजना में प्राप्त किए गैस सिलेण्डर आमजन पुनः लौटाने लगे हैं। लोगों को खाना पकाने के लिए पुनः कोयला और लकड़ी का उपयोग करने को मजबूर होना पड़ रहा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बजट 2023/24 में घोषणा कर 500 रुपए घरेलू गैस सिलेंडर के दाम किए। इससे आमजनता को राहत मिलेगी। परन्तु केन्द्र सरकार ने रंग में भंग डालते हुए होली के पावन पर्व पर घरेलू सिलेंडर की दरों में 50 रुपए वृद्धि कर आमजन को जो तोहफा दिया उसका महिला कांग्रेस विरोध करती है। इसी के तहत शुक्रवार को कलक्ट्रेट के बाहर महिला कांग्रेस की ओर से धरना दिया गया। महिलाओं ने गैस सिलेंडरों के साथ भजन-कीर्तन कर नृत्य किया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर शोभा सोलंकी, नीलम बिड़ला, डिंपल कंवर, ओमा चौधरी, समीम मोतीवाला, संतोष गुर्जर, हुसेना बानो, संतोष दुबे, अनीता राठौड़, इंद्रा पवार आदि महिलाएं मौजूद रही।