5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो दिन की दुल्हन बनाने के देता था 10 हजार, फिर शुरू होता गंदा खेल

इस गिरोह में दो वृद्ध महिलाएं भी है, जो कुंवारों के परिजनों से संपर्क साध लडक़ी का रिश्ता दिखाते...

2 min read
Google source verification

पाली

image

Dinesh Saini

Apr 17, 2019

dulhan

पाली।

लुटेरी दुल्हन के साथ मिलकर फर्जी शादियां करवाकर ठगी करने वाले गिरोह के मास्टर माइंड उदयपुर जिले के फलासिया थाना क्षेत्र के सोम निवासी तुलसाराम उर्फ राकेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

तुलसाराम ने कम समय में लाखों रुपए कमाने के लिए गिराह बनाया। इसमें गांव के बेरोजगार युवकों को शामिल किया। ये युवक गांवों में घूमकर कुंवारों की सूची बनाकर देते। इस गिरोह में दो वृद्ध महिलाएं भी है, जो कुंवारों के परिजनों से संपर्क साध लडक़ी का रिश्ता दिखाते। तुलसाराम लडक़ी को गरीब बता लेनदेन की बात करता था। तुलसाराम गरीब घर की लडक़ी को दो दिन साथ चल शादी का नाटक करने के एवज में दस हजार देने का लालच देता है। वही लडक़ी दुल्हन बनती और शुरू होता गंदा खेल।

कोर्ट में शादी रचाने के बाद पहली रात को ही लडक़ी उस घर से नकदी व जेवर लेकर लघुशंका के बहाने घर से बाहर निकल जाती। तुलसाराम जीप लेकर पहले से बाहर मौजूद रहता। इस तरह लुटेरी दुल्हन पहली रात नकदी जेवर के साथ फरार हो जाती थी। चार माह पहले इस गिरोह ने लिलाम्बा गांव के धर्माराम मेघवाल से 84 हजार लेकर नाबालिग को दुल्हन बना विवाह कराया था। 18 जनवरी को धर्माराम ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दुल्हन को पिछले दिनों दस्तयाब किया।

वहीं दूसरी ओर... 20 हजार में भ्रूण जांच का झांसा
जोधपुर में पीसीपीएनडीटी और ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन टीम ने सोमवार रात सूरसागर में कालीबेरी रोड स्थित क्लिनिक पर दबिश देकर गर्भवती के भ्रूण की ***** जांच में लिप्त नर्स को गिरफ्तार किया गया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। गिरोह में शामिल तीन और लोगों के बारे में जांच की जा रही है। पीसीपीएनडीटी के प्राधिकारी अध्यक्ष व एनएचएम के मिशन निदेशक डॉ. समित शर्मा ने बताया कि सूरसागर निवासी नरेश को गिरफ्तार कर उससे जांच के लिए वसूले बीस हजार रुपए भी बरामद किए गए है। नरेश के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद पीसीपीएनडीटी की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शालिनी सक्सेना के निर्देशन में टीम बनाई गई। भ्रूण ***** जांच के लिए उससे संपर्क साधा तो आरोपी ने बीस हजार रुपए मांगे। आरोपी ने महिला को देर रात प्रतापनगर में हैण्डलूम के पास बुलाया। वहां उसने सोनोग्राफी मशीन की जगह लेपटॉप से जांच का दिखावा करने लगा। कुछ देर बाद उसने गर्भ में लडक़ी होने की जानकारी दी।