मौसम फसलों के अनुरूप नहीं होने की वजह से फसलों के खराब होने के आसार अधिक हो जाते हैं, जिससे किसानों को अधिक नुकसान उठाना पड़ता है। भारतीय कृषि मंत्रालय [ Indian Ministry of Agriculture ] ने किसानों के लिए मेघदूत मोबाइल एप [ Meghdoot Mobile App ] जारी किया है। यह मोबाइल एप किसानों को मौसम के पूर्वानुमान की सूचना देगा। गौरतलब है कि आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा, बारिश कब और कितनी होगी व यह समय फसलों के लिए उपयुक्त है या नहीं आदि की जानकारी किसानों को होना बहुत जरुरी है।