जिले के गोडवाड़ व अरावली की वादियों में बरसात से नदी-नालों में पानी की आवक हुई। जिले के गलदेरा, मीठड़ी, सरदारसमंद, कंटालिया, बाणियावास, रायपुर लुणी, गिरीनंदा, खारड़ा, बांडी नेहड़ा, गिरोलिया, सादड़ी, मालपुरिया कानावास, लाटाड़ा, मुथाणा, काणा, राजपुरा, केसूली, फूलाद, जोगड़ावास प्रथम व द्वितीय, सेली की ढाणी, लोहिड़ा, वायद बांध पर चादर चल रही है।