1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: राजस्थान में फिर आ रहा मानसून, होगी झमाझम बरसात

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में श्रावण सूखा गुजरा। पश्चिमी राजस्थान तो बरसात का इंतजार ही करता रहा। अब मानसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
Weather Update: राजस्थान में फिर आ रहा मानसून, होगी झमाझम बरसात

Weather Update: राजस्थान में फिर आ रहा मानसून, होगी झमाझम बरसात

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में श्रावण सूखा गुजरा। पश्चिमी राजस्थान तो बरसात का इंतजार ही करता रहा। अब मानसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले तीन-चार दिन पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है। पूर्वी राजस्थान के कोटा व उदयपुर संभाग में 7 व 8 सितंबर को कोटा व उदयपुर संभाग में एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। उधर, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर संभाग में आगामी दो-तीन दिन सीमावर्ती क्षेत्रों को छोड़कर छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। पाली के धनला, देसूरी व राणावास में बुधवार को बरसात हुई। बरसात से मौसम सुहावना हो गया।

हिमालय से बीकानेर की तरफ आई मानसून ट्रफ
मानसून ट्रफ लाइन काफी दिनों तक हिमालय की तलहटी की तरफ से अब एक बार फिर बीकानेर, गुना, मंडला, रायपुर, कलिंगपट्टनम से होकर दक्षिण-पूर्व की तरफ से गुजर रही है। चक्रवाती परिसंचरण से बनी ट्रफ उत्तर-पश्चिम और निकटवर्ती पश्चिम मध्य पर निम्न दबाव क्षेत्र से भी जुड़ी है। जो बरसात की संभावना जगा रही है।


पश्चिमी राजस्थान में अलर्ट नहीं
मौसम विभाग जयपुर की ओर से पश्चिमी राजस्थान को लेकर अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि हल्की बरसात की संभावना बनी है। वहीं पूर्वी राजस्थान के झूंझनूं व सीकर को छोड़कर अन्य सभी जिलों के लिए मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया है। जोधपुर संभाग में 9 सितम्बर तक बरसात हो सकती है।