
मुख्यमंत्री ने दी प्रस्ताव को मंजूरी : पाली जिले में नवीन उप तहसील तखतगढ़ एवं जेतपुर का सृजन
पाली। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत [ CM Ashok Gahlot ] ने पाली जिले में नवीन उप तहसील तखतगढ़ [ Sub Tehsil Takhatgarh ] (तहसील सुमेरपुर) एवं जेतपुर [ Sub Tehsil Jetpur ] (तहसील रोहट) तथा बाड़मेर जिले में नवीन उप तहसील विशाला (तहसील बाड़मेर) के सृजन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।
गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों के निस्तारण में सुगमता होगी। नवीन उप तहसील तखतगढ़ में 4 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 12 पटवार मण्डल व 25 राजस्व ग्राम, नवीन उप तहसील जेतपुर में 4 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 16 पटवार मण्डल व 37 राजस्व ग्राम तथा नवीन उप तहसील विशाला में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 8 पटवार मण्डल तथा 68 राजस्व ग्राम शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि गहलोत ने वर्ष 2022-23 के बजट सत्र के दौरान प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश में विभिन्न नए तहसील कार्यालय खोलने, उप तहसीलों के क्रमोन्नयन एवं नए उप तहसील कार्यालय खोलने की घोषणाएं की थीं। इन घोषणाओं के क्रम में मुख्यमंत्री ने पाली तथा बाड़मेर जिले में यह स्वीकृति दी है।
महिलाओं की गोद भराई की निभाई रस्म
पाली। शहर सहित जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म व अन्नप्राशन करवाया गया। शहर के कसाई वाड़ा स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र पर हुए कार्यक्रम में रंगोली सजाई गई।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शांतिदेवी ने बताया कि अन्नप्राशन दिवस पर गोद भराई का आयोजन कर महिलाओं को ऊपरी आहार के बारे में बताया गया। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीनादेवी, श्यामलता मेवाड़ा, आशा सहयोगिनी यास्मीन बानो, ममता नागौरा, उषा सुथार, साहिका सुंदरदेवी, दरिया बाई, अपसरा, सिमस, रईसा बानो आदि मौजूद थी।
Published on:
23 Jun 2022 08:22 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
