
तीसरे दिन भी खाली हाथ, चोरों का सुराग नहीं, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
पाली/तखतगढ़। तखतगढ़ कस्बे की बैंक ऑफ बड़ौदा [ Bank Of Baroda ] के लॉकर [ Bank Locker ] तोडकऱ दस लॉकर से लाखों रुपए के जेवरात व नकदी चुरा [ jewelery and cash theft ] ले जाने के मामले में तीसरे दिन बुधवार को भी पुलिस खाली हाथ है। चोरों का सुराग नहीं लगा है। पुलिस की टीमें चोरों की तलाश कर रही हैं। क्षेत्र व हाइवे के सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगाल रही है, लेकिन सुराग हाथ नहीं लगा।
तखतगढ़ थाना प्रभारी राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि इस मामले में बैंककर्मियों के बयान भी लिए गए हैं। उस रात को सभी रास्तों में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।
उल्लेखनीय है कि तखतगढ़ थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर बैंक ऑफ बड़ौदा हैं। रविवार रात दो से चार बजे के बीच चोर बैंक की सीमेंटेड छत कटर से काटकर अंदर घुसे। बैंक के 90 लॉकर में से 10 लॉकर के ताले तोडकऱ उनमें रखे गहने-नकदी लेकर फरार हो गए। चोर बैंक से करीब सवा किलो सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। कटर व अन्य औजार मौके पर ही छोड़ गए थे।
किराणा दुकान से नकदी, सामान चोरी
सोजत। शहर के मरूधर केसरी मार्ग पर अज्ञात चोरों ने रात्रि में एक किराणा दुकान का ताला तोड़ अंदर रखी नकदी व सामान चोरी कर ले गए। जानकारी के अनुसार मरूधर केसरी मार्ग पर देवाराम राठौड़ की एक किराणा दुकान स्थित है, जहां रात्रि में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ अंदर प्रवेश कर गल्ले से पांच हजार नगद व अन्य सामान चुराकर ले गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू की है।
Published on:
09 Feb 2022 08:20 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
