18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Assembly Elections 2023: नेताजी जीते भले ही, यहां रह गए पीछे

सोजत, बाली में कांग्रेस प्रत्याशियों का मत नहीं, प्रत्याशियाें ने जिन बूथों पर मतदान किया, वहां विजयी प्रत्याशी ने मारी बाजी।

2 min read
Google source verification

पाली

image

Rajeev Dave

Dec 05, 2023

Rajasthan Assembly Elections 2023: जोराराम जीते भले ही, यहां रह गए पीछे

Rajasthan Assembly Elections 2023: जोराराम जीते भले ही, यहां रह गए पीछे

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस व भाजपा के प्रत्याशियों ने जिन बूथों पर मतदान किया। उनमें ज्यादातर पर जीतने वाले प्रत्याशी को अधिक मत मिले। वहीं सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी जोराराम कुमावत के मतदान बूथ पर कांग्रेस के हरिशंकर 352 मतों पर आगे रहे। बाली व सोजत विधानसभा में कांग्रेस की ओर से मैदान में उतरे प्रत्याशियों का मत अपने विधानसभा क्षेत्र में नहीं रहा। हालांकि उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के बूथ पर मत हासिल किए।

विधानसभा मारवाड़ जंक्शन
कांग्रेस प्रत्याशी खुशवीरसिंह ने बूथ संख्या 167 पर मतदान किया। उनको अपने बूथ पर 616 व भाजपा के केसाराम चौधरी को 262 मत मिले। बूथ पर गिरे कुल 916 मतों में से अन्य प्रत्याशियों ने 34 मत प्राप्त किए। वहीं 4 मत नोटा के रहे।
भाजपा प्रत्याशी केसाराम चौधरी के बूथ संख्या 79 पर मतदान किया। वहां उनको 426 मत हासिल हुए। वहीं कांग्रेस के खुशवीरसिंह को महज 68 मत मिले। अन्य प्रत्याशियों को सात मत मिले। इस बूथ पर कुल 501 मत मिले और किसी ने नोटा नहीं चुना।

विधानसभा जैतारण
बूथ संख्या 144 पर कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र गोयल ने मतदान किया। वहां उनको 198 और भाजपा के अविनाश गहलोत को 161 मत मिले। अन्य प्रत्याशियों केा 325 मत मिले। वहीं नोटा को 7 जनों ने चुना। इस बूथ पर कुल 691 मत गिरे।
भाजपा प्रत्याशी अविनाश गहलोत ने 133 नम्बर बूथ पर मतदान किया। उनको वहां 470 और कांग्रेस के गोयल को 169 मत मिले। इस बूथ पर कुल 905 मतों में से अन्य प्रत्याशियों को 262 मत मिले। वहीं 4 मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया।

विधानसभा पाली
भाजपा के प्रत्याशी ज्ञानचंद पारख ने 155 नम्बर बूथ पर मतदान किया। यहां पर पारख को 532 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी भीमराज भाटी को 113 मत मिले। वहीं अन्य को तीन मत मिले। नोटा के खाते में 3 मत गए। इस बूथ पर कुल 651 मतदाताओं ने मतदान किया।
कांग्रेस प्रत्याशी भीमराज भाटी ने बूथ संख्या 109 पर मतदान किया। उनके पक्ष में 781 मतदाताओं ने मतदान किया। वहीं भाजपा के पारख के पक्ष में सिर्फ 60 मत आए। यहां 860 मतों में से अन्य को 12 और नोटा को 7 मत मिले।

सुमेरपुर विधानसभा
कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा के मतदान बूथ 285 पर उनके खाते में 493 मत आए। भाजपा प्रत्याशी जोराराम कुमावत को 148 मत मिले। यहां कुल 698 मतों में से अन्य को 51 मत मिले। नोटा का बटन 6 मतदाताओं ने दबाया।
भाजपा प्रत्याशी जोराराम कुमावत के बूथ 255 पर उनको सिर्फ 193 मत मिले। वहीं कांग्रेस के हरिशंकर मेवाड़ा ने 545 मत प्राप्त किए। इस बूथ पर अन्य प्रत्याशियों को सिर्फ 26 मत मिले। बूथ पर गिरे 768 मतों में से 4 मत नोटा के रहे।

बाली विधानसभा
भाजपा के पुष्पेन्द्रसिंह राणावत ने 224 बूथ पर मतदान किया। उनको 749 मत और कांग्रेस के बद्रीराम जाखड़ को 115 मत मिले। बूथ पर हुए कुल मतदान 969 में से अन्य प्रत्याशियों को 87 मत मिले। वहीं नोटा का बटन 18 मतदाताओं ने दबाया।
कांग्रेस प्रत्याशी बद्रीराम जाखड़ का मत बाली विधानसभा क्षेत्र में नहीं था। उनका मतदान केन्द्र जोधपुर की भोपालगढ़ विधानसभा में है।

सोजत विधानसभा
भाजपा प्रत्याशी शोभा चौहान ने बूथ संख्या 64 पर मतदान किया। उनको बूथ पर 474 मत मिले। वहीं कांग्रेस के निरंजन आर्य को 351 मत मिले। अन्य मतदाताओं के 21 मत रहे। वहीं नोटा को 3 मत मिले। बूथ पर कुल 849 मत गिरे।
कांग्रेस प्रत्याशी निरंजन आर्य का मत सोजत विधानसभा में नहीं था। हालांकि वे इसी विधानसभा के रहवासी है।