
Vande Bharat Express
पाली. विभिन्न राज्यों में वंदे भारत ट्रेनों का संचालन शुरू करने की प्रक्रिया जारी है। अब तक 11 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है और राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन का भी परीक्षण चल रहा है। वंदे भारत ट्रेनों के बाद रेलवे ने नए वित्तीय वर्ष में वंदे मेट्रो प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू किया है। इस वित्तीय वर्ष में रेलवे वंदे मेट्रो ट्रेनों के लिए 3600 कोच का निर्माण शुरू करेगा। अधिकारियों ने बताया कि वंदे मेट्रो ट्रेन 12 डिब्बों की होगी। यात्री भार बढ़ने पर इसे 16 से 20 कोच तक बढ़ाया जा सकेगा। वंदे मेट्रो ट्रेन का संचालन एक शहर से वन्दे मेट्रो ट्रेन में अलग से इंजन की जरूरत नहीं रहेगी। कोच में ही इंजन की तरह सिस्टम होगा। हाइड्रोजन ईंधन से भी संचालन किए जाने की संभावना है। करीब 50 सेकेण्ड में रफ्तार पकड़ लेगी। इसमें सभी डिब्बे कुर्सीयान के होंगे। रफ्तार क्षमता 160 से 180 तक किलोमीटर प्रति घंटा होगी। ट्रैक जिस रफ्तार के लिए फिट होगा, उसी अनुपात में रफ्तार कम या ज्यादा रखी जा सकेगी।
ट्रेन में ये होगी सुविधा
यात्री सूचना एवं मनोरंजन प्रणाली
केन्द्रीय रूप से नियंत्रित स्वचलित स्लाइडिंग दरवाजे
सेफ्टी और निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे
एकीकृत आपातकालीन टॉक बटन
Published on:
02 Apr 2023 12:17 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
