28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बर की तर्ज पर गुजरात में भी बनेगा हेरिटेज लुक में ग्राम पंचायत भवन

भवन देखने जूनागढ़ जिले से बर पहुंचे प्रधान व सरपंच
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Vivek Varma

•

Updated: 22 Nov 2019, 6:05 AM IST

बर की तर्ज पर गुजरात में भी बनेगा हेरिटेज लुक में ग्राम पंचायत भवन

बर की तर्ज पर गुजरात में भी बनेगा हेरिटेज लुक में ग्राम पंचायत भवन

रायपुर मारवाड़. बर में हेरिटेज लुक में बने ग्राम पंचायत भवन की चर्चा राजस्थान के बाद अब गुजरात में भी होने लगी है। सोशल मीडिया पर बर भवन को देख गुजरात के सरपंच भी इसी तरह का भवन निर्माण करने का निर्णय ले चुके हैं। गुजरात के जूनागढ़ जिले से प्रधान व सरपंच बर पहुंचे। उन्होंने भवन को निहारने के साथ ही बर सरपंच से निर्माण सम्बन्धित विस्तृत जानकारी ली है।
बर सरपंच गजेंद्र कंवर इन्दा ने पंचायत के जर्जर भवन को गिरा हेरिटेज लुक में नया भवन बनवाया है। इस भवन में पंचायत की निजी आय के साथ दानदाताओं का भी सहयोग लिया गया है। इस भवन को देख पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व ऊर्जा मंत्री पुष्पेंद्र सिंह राणावत भी सराहना कर चुके हैं। पिछले तीन माह से सोशल मीडिया पर इस भवन की चर्चा जोरों पर हो रही है। वजह भी है कि राजस्थान में हेरिटेज लुक में ये एक मात्र ग्राम पंचायत भवन है।
गुजरात से बर पहुंचे प्रधान व सरपंच
गुजरात के जूनागढ़ जिले के केसोद पंचायत समिति के प्रधान खीमा भाई गुसेल इस भवन को देखने बर पहुंचे। उनके साथ सोमनाथ जिले के तालाला पंचायत समिति सदस्य पर्वत भाई, उकरिया सरपंच देवद भाई, वार्ड पंच रमेश भाई सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी साथ थे। उन्होंने बर पंचायत भवन पहुंच भवन को देखा।
सरपंच ने किया स्वागत
गुजरात से आए प्रधान व सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का बर सरपंच गजेंद्र कंवर इन्दा व समाजसेवी कानसिंह इन्दा ने साफ ा व माला पहना मारवाड़ स्वागत किया। सरपंच इन्दा ने उन्हें भवन का नक्शा देने के साथ ही निर्माण सम्बन्धित विस्तृत जानकारी दी।
अगले माह से शुरू करेंगे निर्माण
सोशल मीडिया पर बर के हेरिटेज लुक भवन को देख हम काफ ी प्रभावित हुए। हमारे वहां पर भी इस तरह का ग्राम पंचायत भवन बनाने के लिए बर आकर भवन देखा। यहां के सरपंच से नक्शा व निर्माण सम्बंधित जानकारी ली है। अगले माह से हमारे वहां भी इस तरह के भवन का निर्माण शुरू करवाएंगे।
खीमा भाई गुसेल, प्रधान, केसोद जूनागढ़, गुजरात