
फोरलेन पर 20 दिन बाद हटाया वन-वे, वाहन चालकों को मिली राहत
रायपुर मारवाड़. ब्यावर पिंडवाडा फोरलेन पर सडक़ मरम्मत के नाम कर सडक़ निर्माण कम्पनी द्वारा कर रखा वन-वे 20 दिन बाद हटा दिया गया है। इससे लालपुरा के ग्रामीणों व इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को राहत मिली है। राजस्थान पत्रिका ने 19 अक्टूबर को फ ोरलेन पर पंद्रह दिन से वन-वे शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर हालात उजागर किए। जिससे हरकत में आए सडक़ निर्माण कम्पनी के जिम्मेदारों ने सडक़ मरम्मत कार्य की गति बढ़ाई। दिन के साथ रात में भी मरम्मत कार्य जारी रख कार्य पूर्ण कराया। सोमवार रात लालपुरा से ब्यावर बाइपास तक रखे बेरिकेटर्स हटा वन-वे समाप्त कर आवागमन सुचारू करवा दिया। ग्रामीणों व वाहन चालकों की परेशानी को प्राथमिकता से उजागर करने पर पूर्व प्रधान लाल मोहम्मद व राजू काठात ने पत्रिका समूह का आभार जताया।
ये थे हालात
सडक़ निर्माण कम्पनी ने सडक़ मरम्मत के नाम पर लालपुरा से ब्यावर बाइपास तक वन-वे कर दिया। घाट सेक्शन में सात किलोमीटर तक वन-वे कर रखा होने से हर एक घण्टे में जाम लग रहा था। वन-वे की दूरी तय करने में वाहन चालकों को 20 से 25 मिनट का समय लग रहा है। जिससे वाहन चालक काफ ी परेशान हो रहे थे।
मासूम की गई जान, दर्जन भर हुए घायल
वन वे के फेर में पिछले सप्ताह लालपुरा के पास सडक़ पार कर रहे मासूम छात्रा मेहरुना की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक हादसों में एक दर्जन लोग घायल हुए थे। कम्पनी द्वारा बढ़ते हादसों की अनदेखी कर मरम्मत कार्य मन्दगति से किया जा रहा था। ये देख सेंदड़ा थानाप्रभारी प्रेमाराम विश्नोई ने भी कम्पनी अधिकारियों से बात कर नाराजगी जताई और कार्य शीघ्र पूरा कर वन-वे हटाने के निर्देश दिए थे।
Updated on:
23 Oct 2019, 2:04 AM IST
Published on:
23 Oct 2019, 2:04 AM IST
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.