
बांगड़ चिकित्सालय में आयोजित कार्यशाला में शामिल चिकित्सक व नर्सिंग अधिकारी।
राजकीय बांगड़ मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में दर्द प्रबंधन (पेन मैनेजमेंट) व पेलिएटिव केयर ओपीडी जल्द शुरू की जाएगी। इसकी जानकारी सोमवार को अस्पताल में एनेिस्थसिया विभाग व एम्स जोधपुर के दर्द प्रबंधन व पेलिएटिव केयर विभाग की ओर से पेलिएटिव केयर अवेयरनेस कार्यक्रम में दी गई। इस दो दिवसीय कार्यक्रम का आगाज करते हुए मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉं. दीपक वर्मा ने कहा कि बांगड़ अस्पताल में शीघ्र पेलिएटिव केयर व दर्द प्रबंधन विभाग की ओपीडी शुरू करने के लिए कार्यक्रम में 199 चिकित्सकों व नर्सिंग अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे पहले अस्पताल अधीक्षक डॉ. पीसी व्यास, डॉ. दिलीप चौहान, डॉ. आरके बिश्नोई, डॉ एके मौर्य, डॉ. एचएम चौधरी व डॉ ओपी सुथार ने दीप जलाकर कार्यक्रम का आगाज किया।
इन रोगियाें को मिलेगा लाभ
पेलिएटिव केयर में उन मरीजों को दर्द से राहत मिलेगी, जो असाध्य रोगों से ग्रसित है। उनके पूर्ण स्वस्थ होने की संभावना कम या नहीं होती है। इसमें कैंसर रोग भी शामिल है। इस केयर में रोगियों के जीवन स्तर के सुधार व दर्द से राहत के लिए चिकित्सा के साथ उनके परिजनों को भी संबल दिया जाता है।
ये देंगे प्रशिक्षण
दो दिवसीय कार्यक्रम में एम्स जोधपुर के डॉ. मनोज कमल, डॉ. श्रीकान्त, डॉ. गीता सिंगारिया, आरएनटी मेडिकल के डॉ. ललित रैगर व पाली मेडिकल कॉलेज के डॉ. ओपी सुथार प्रशिक्षण देंगे।
टॉपिक एक्सपर्ट
पेलिएटिव केयर में ऐसे मरीजों की देखभाल की जाती है, जो बेड पर है या स्वयं अपने दैनिक कार्य भी नहीं कर पाते हैं। इसकी ओपीडी 10 नवम्बर तक शुरू करना प्रस्तावित है। इस केयर में परिजनों को मरीज की देखभाल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मरीज को जरूरत होने पर अस्पताल में वार्ड बनाकर भी उसकी देखभाल की जाएगी। यदि मरीज घर पर है तो परिजन हर सप्ताह वीडियो कॉल कर उसकी केयर की जानकारी लेने के साथ केयर कैसे कर रहे हैं। इस बारे में बता सकेंगे। मरीजों व उनके परिजनों को साइक्रेटिस्ट की भी सलाह दिलवाई जाएगी।
डॉ. दीपक वर्मा, प्रिंसिपल, मेडिकल
Published on:
30 Oct 2023 09:54 am
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
