28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान की टिड्डियों का अब गोडवाड़ में हमला, फसलें चौपट, किसान चिंतित

जालोर के सांचौर क्षेत्र में भारी तबाही के बाद अब पाली जिले में घुसपैठ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Vivek Varma

•

Updated: 31 Dec 2019, 1:08 PM IST

pali

जालोर के सांचौर क्षेत्र में भारी तबाही के बाद अब पाली जिले में घुसपैठ

बाली (पाली). पाकिस्तान से आए टिड्डियों के दल ने जालोर के साथ ही गुजरात के सीमावर्ती जिलों में तबाही मचाने के बाद पाली जिले के गोडवाड़ क्षेत्र को निशाना बनाया है। टिड्डियां यहां उपखंड क्षेत्र के भीमाना के पास तनी क्षेत्र में सिरोही जिले के रास्ते पहुंची और फसलों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। टिड्डियों के हमले की खबर मिलते ही किसान खेतों में पहुंचे और धुआं कर इन्हें भगाने का प्रयास किया। इधर, सूचना प्रशासन ने भी विभागीय अधिकारियों को मौके के लिए रवाना किया।
उपखंड क्षेत्र के आदिवासी क्षेत्र में सोमवार को करीब 6.30 बजे टिड्डी दल ने हमलाकर दिया। कुछ ही देर में टिड्डी दल ने खेतों में खड़ी फसलों को चट करना शुरू कर दिया। सूचना पर उपखंड अधिकारी श्रीनिधि बीटी ने तहसीलदार सर्वेश्वर निंबार्क को निर्देश दिए हैं। इधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक, पर्यवेक्षक, पटवारी, ग्रामसेवक सहित विभिन्न एजेंसियों को मौके पर भेजा गया है। साथ ही रोकथाम के उपाय करने के निर्देश दिए। रात गहराने से मंगलवार सुबह से ही प्रशासन टिड्डी दल को भगाने के लिए प्रयास करेगा। इधर, जिला कलक्टर दिनेशचंद जैन ने उपखंड अधिकारी से मामले में पूरी रिपोर्ट मांगी है।
फसलें होने लगी चौपट
टिड्डी दल ने क्षेत्र में पहुंचते ही अपना काम करना शुरू कर दिया। खेतों में लहलहा रही फसलों को तबाह करना शुरू कर दिया। इससे क्षेत्र के अन्य गांवों सहित निकट के जिलों पर भी खतरा मण्डराने लगा है। आदिवासी क्षेत्र के किसानों की मानें तो टिड्डी दल ने कुछ घंटों में ही बड़े क्षेत्र की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है।
बलूचिस्तान से आ रही टिड्डी
मुख्य रूप से मरुस्थलीय टिड्डी का प्रजनन बलूचिस्तान में है। यह एक विरान क्षेत्र है। पाकिस्तान के इसी क्षेत्र से टिड्डी के बड़े दल जैसलमेर, बाड़मेर के रास्ते राजस्थान तक पहुंच रहे है। पाकिस्तान में इन्हें नष्ट नहीं किया गया है। यही कारण रहा है कि इस बार बड़े स्तर पर बार बार टिड्डी के समूह भारत तक पहुंचे। यह सिलसिला अब तक जारी है।
अधिकारियों को दिए निर्देश
आदिवासी क्षेत्र के तनी व अमराफ ली गांव में टिड्डी दल के आने की सूचना मिली है। उचित कार्रवाई के लिए तहसीलदार, कृषि अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक आदि को मौके के लिए रवाना कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए है।
श्रीनिधि बीटी, उपखंड अधिकारी, बाली
फसलें हुई चौपट
टिड्डी दल ने सोमवार शाम को पिंडवाड़ा के रास्ते बाली के आदिवासी क्षेत्र में प्रवेश किया। फ सलों को भारी नुकसान पहुंचाया। जिसकी सूचना कृषि विभाग के अधिकारियों को भिजवाई गई है। क्षेत्र में कृषि फसलों में भारी नुकसान की आशंका हैं।
सामताराम गरासिया, पूर्व प्रधान, पंचायत समिति बाली