19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली

अहिंसा रन में जुटा पाली शहर, ढाई हजार से ज्यादा लोग दौड़े

अहिंसा परमो धर्म का संदेश देने के लिए सुबह 5.30 बजे पाली शहर में हैप्पी गार्डन पर लोगों का पहुंचा शुरू हो गया था। यहां बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने के बाद अहिंसा रन शुरू हुई तो नए उत्साह का संचार हुआ। इसमें धावकों ने 10 किमी, 5 किमी और 3 किमी की दौड़ लगाकर महावीर के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया। दौड़ में बचपन से पचपन तक के लोगों में उत्साह देखा गया।

Google source verification

पाली. अहिंसा परमो धर्म का संदेश देने के लिए रविवार को सुबह 5.30 बजे पाली शहर में हैप्पी गार्डन पर लोगों का पहुंचा शुरू हो गया था। यहां बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने के बाद अहिंसा रन शुरू हुई तो नए उत्साह का संचार हुआ। इसमें धावकों ने 10 किमी, 5 किमी और 3 किमी की दौड़ लगाकर महावीर के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया। दौड़ में बचपन से पचपन तक के लोगों में उत्साह देखा गया। देश में करीब 67 शहरों और दुनिया में करीब 27 देशों में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन की महिला विंग की ओर से इसका आयोजन किया गया। पाली चैप्टर के अध्यक्ष एसपी चौपड़ा ने बताया कि यह भारत सहित कई देशों में आयोजित की गई है। देश-विदेश में करीब 1 लाख 27 हजार पंजीकरण हुए हैं। पाली में 1800 लोगों ने पंजीकरण कराया। जिन्होंने पंजीकरण नहीं कराया वे भी दौड़े। इस तरह करीब ढाई हजार से ज्यादा लोग दौड़े। अहिंसा और शांति के संदेश के लिए इस कार्यक्रम का गिनीज बुक में भी नाम दर्ज हुआ है। अहिंसा रन में सांसद पीपी चौधरी, विधायक ज्ञानचंद पारख, जिला एवं सत्र न्यायाधीश एम.आर सुथार, जिला कलक्टर नमित मेहता और एसपी गगनदीप सिंह सिंगला, डिस्टि्रक्ट क्लब के सचिव राजेन्द्र सुराण, महिला विंग की अध्यक्ष सुमित्रा जैन, सचिव शानू पारेख भी भाग लिया। कलक्टर नमित मेहता खुद भी दौड़े।