
मृतका पूजा।
Suicide Case in Pali :पाली शहर के पुलिस लाइन क्षेत्र स्थित राजीव नगर में शनिवार सुबह पुलिस कांस्टेबल की स्टेनोग्राफर पत्नी पूजा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका के परिजन अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। आखिरकार वे सोमवार तीसरे दिन मृतका पूजा के शव के पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।
उन्होंने मामले में पुलिस अधिकारियों को पांच बिंदूओं पर पूरे मामले की जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिस पर सहमति बनने पर सोमवार दोपहर करीब एक बजे वे पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। इसके बाद मृतका के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम हुआ। शाम करीब 5 बजे शव पीहर पक्ष को सौंपा गया।
जानकारी के अनुसार पाली शहर के पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल हरीश पुलिस लाइन क्षेत्र के राजीव कॉलोनी में किराए के एक मकान में रहता था। 15 दिसम्बर 2024 को उसकी शादी श्रीकरणपुर निवासी पूजा से हुई थी जो चित्तौड़गढ़ के राशमी एसडीएम ऑफिस में स्टेनोग्राफर के पद पर कार्यरत थी।
पूजा रविवार को पूजा पाली आई थी और पति के साथ माउंट आबू घूमने भी गई थी। 2 अगस्त की सुबह हरीश सब्जी लेने बाहर गया था और घर पर पूजा अकेली थी। जब हरीश वापस लौटा तो पूजा का शव फंदे पर झुलता मिला।
मामले में मृतका पूजा के पीहर पक्ष के लोगों ने हरीश पर पूजा की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया था।
इसके साथ ही यह भी आरोप लगाया कि हरीश अपने एक दोस्त को रात को घर पर लेकर आया था। उसके बाद पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। वह दोस्त कौन था उसकी जांच कर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
सोमवार सुबह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अनुसंधान सेल नरेन्द्रसिंह देवड़ा, महिला थानाप्रभारी कमला लौहार ने मृतका के परिजनों से समझाइश की।
जिस पर परिजनों ने पांच बिंदूओं पर पूरे मामले की जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिस पर सहमति बनने पर सोमवार दोपहर करीब एक बजे वे पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। इसके बाद शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम हुआ। शाम करीब 5 बजे पुलिस ने शव पीहर पक्ष को सौंप दिया।
-नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया जाए।
-मई महीने से आज तक की हरीश के मोबाइल कॉल डिटेल निकाली जाए।
-आरोपी हरीश के दोस्त को भी गिरफ्तार किया जाए।
-मृतक पूजा की बैंक डिटेल निकाली जाए।
-मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाए।
Updated on:
04 Aug 2025 05:26 pm
Published on:
04 Aug 2025 05:16 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
