22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Watch Video : पाली में राज्यपाल मिश्र ने कहा – गुरू और गाय का भारतीय संस्कृति में अहम स्थान

राज्यपाल कलराज मिश्र ने रूप रजत विहार में वाचनालय व अथिति गृह का किया उदघाटन

2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Sep 23, 2023

Watch Video : पाली में राज्यपाल मिश्र ने कहा - गुरू और गाय का भारतीय संस्कृति में अहम स्थान

पाली के रूप रजत विहार में रूप रजत विशिष्ट अथिति गृह व वाचनालय का उद्घाटन करते राज्यपाल कलराज मिश्र व अन्य अति​थि।

Pali Visit of Governor Kalraj Mishra: पाली में राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि भारतीय संस्कृति और समाज में गुरू और गाय का स्थान अत्यंन्त महत्वपूर्ण है। गाय भारतीय संस्कुति में पूजनीय है। भारत में हमारे भगवान कृष्ण और भगवान शंकर ने नन्दनि और नन्दी को महत्व दिया है। जिसमें इन गौवंश को अहम स्थान दिया गया है। राज्यपाल शनिवार को पाली में रूप रजत विहार में रूप रजत विशिष्ट अथिति गृह व वाचनालय के उदघाटन के आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी जीवों के कल्याण में मानव मात्र का कल्याण निहित है। उन्होंने उपस्थित आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि संत महात्माओं के चिंतन को आगे बढ़ाएं और उनके सेवा संकल्पों से समाज को लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि वैदिक काल से गौ माता सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग रही है। गाय में गुणों की कोई सीमा नहीं होती है। प्राचीन काल में गुरुकुल में शिक्षार्थियों को गाय को गौ माता के रूप में ही बताया जाता था। भगवान कृष्णा भी स्वयं को गोपालक कहते थे।

उन्होंने कहा कि गाय का रोम-रोम दो देव तुल्य है इसलिए गौ पूजा सर्व देव पूजा है। जहां गोवर्धन संरक्षण के लिए दान दिया जाता है वह समाज उन्नति और प्रगति को प्राप्त करता है और जो व्यक्ति सेवा भाव में होता है वह कभी हिंसा नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि मनुष्य बनने का अर्थ मानवीय मूल्यों से ओत-प्रोत व्यक्तित्व है। मिश्र ने कहा कि सभी जीवों के कल्याण में मानव मात्र का कल्याण निहित है यही सनातन है। उन्होंने सभा में उपस्थित भामाशाहों की तारीफ करते हुए कहा कि आप सभी का योगदान समाज में अनुकरणीय है हम सभी मिलकर भारत को शिखर बनाने का संकल्प ले यही आह्वान करता हूं। इस मौके पर सांसद पीपी चौधरी, राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोया, विधायक पाली ज्ञानचंद पारख, रुप मुनि रजत गुरु सेवा समिति के अध्यक्ष नेमीचंद चौपड़ा सहित कई अन्य अतिथि व लोग मौजूद रहे।

संविधान की प्रस्तावना व मूल कर्तव्यों का वाचन किया
उन्होंने कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना और मूल कर्तव्यों का वाचन किया तथा उपस्थित भामाशाहों को सम्मानित भी किया।

हैलीपेड पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया स्वागत
पाली आगमन पर राज्यपाल मिश्र को हेलीपैड पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने उनकी अगुवाई करते हुए स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सिंह सिरोया, विधायक पाली पारख, संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी, पुलिस महानिरीक्षक राघवेंद्र सुहासा, जिला कलक्टर नमित मेहता आदि मौजूद रहे।