
VIDEO : पाली में प्रधान व उपप्रधान ने संभाला कार्यभार
पाली। पाली पंचायत समिति की नवनिर्वाचित प्रधान मोहिनी देवी पटेल व उपचप्रधान भारती कुमावत ने शनिवार को पंचायत समिति पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर भाजपा के पदाधिकारी के साथ समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।
प्रधान के पदभार ग्रहण करने के दौरान भाजपा चुनाव प्रभारी बाबू सिंह राठौड़, नवनिर्वाचित जिला प्रमुख रश्मि सिंह, विधायक ज्ञानचंद पारख, भाजपा जिलाध्यक्ष मंसाराम परमार, भाजपा नेता पुखराज पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने प्रधान व उपप्रधान का पुष्प मालाओं से स्वागत कर बधाइयां दी। उप प्रधान भारती कुमावत ने भी कार्यभार ग्रहण किया।
रोहट प्रधान सुनिता कवंर ने संभाला कार्यभार
रोहट। रोहट पंचायत समिति की नवनिर्वाचित कांग्रेस की प्रधान सुनिता कंवर व उपप्रधान कानाराम पटेल ने शनिवार को शुभ मुहूर्त में प्रधान कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद कार्यभार ग्रहण किया गया। ग्रामीणों एवं कांग्रेस कार्यकताओं ने शॉल ओढाकर व माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में महावीरसिंह सुकरलाई, विकास अधिकारी गौरव विश्नोई, सेवादल जिलाध्यक्ष मोहन हटेला, पूर्व जिला परिषद सदस्य जोगाराम सोलंकी, जिला सहसंयोजक जीवराज बोराणा, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश सांखला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीलम बिड़ला, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सीताराम शर्मा, नरपतसिंह राजपुरोहित, पार्षद मोनूू मेघवाल, आमीन अली रंगरेज, जयसिंह राजपुरोहित, संतोख सिंह बाजवा, पूर्व पार्षद विनोद मोदी आदि मौजूद थे।
Published on:
12 Dec 2020 07:29 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
