
रोहट व रामपुरा में पैंथर या जरख, दहशत में ग्रामीण
रोहट. रोहट क्षेत्र में पैंथर को लेकर लगातार दहशत में है। रविवार रात को यह पैंथर रोहट कस्बे के निकट दिखा। वहीं सोमवार को
रामपुरा आश्रम के पास दिखा। इधर, वन विभाग का सर्च ऑपरेशन पिछले तीन दिन से जारी है। फिलहाल कोई सुराग नहीं लगा है। वन विभाग का दावा है कि यह जानवर जरख हो सकता है। लेकिन क्षेत्रवासी इसे पैंथर बता रहे हैं। इसका पता नहीं चलने से दहशत का माहौल है। सोमवार को वन विभाग के रेंजर जवान सिंह, कामधेनू सेना के ललित पालीवाल सहित ग्रामीणों ने केरला, गाजनगढ़ व सवाईपुरा गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया। रोहट में गोबर सिंह के खेत में पैंथर दिखा। वह घबरा गया। इसी प्रकार रामपुरा आश्रम के निकट सोमवार को दिखाई दिया। गाजनगढ़ के निकट पिंजरा रखा गया है।
कुएं में गिरने से वृद्ध की मौत
खिंवाड़ा. खिंवाड़ा थाना क्षेत्र के वणदार गांव में एक वृद्ध की कुएं में गिरने से मौत हो गई। ख्ंिावाड़ा थाना प्रभारी मनोज सामरिया ने बताया कि वणदार निवासी खंगारराम पुत्र पीराराम मेघवाल बेरा भूतिया पर कृषि कार्य करने के दौरान कुएं में गिर गए। जब खंगारराम घर नहीं आए तो परिजनों ने तलाश की, लेकिन वे नहीं मिले। सोमवार को उनका शव कुएं में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Updated on:
24 Dec 2019, 1:57 AM IST
Published on:
24 Dec 2019, 1:57 AM IST
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.