20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाएंगे, निकालेंगे शोभायात्रा

-30 से अधिक झांकियां होगी शोभायात्रा में शामिल -पांच अश्व भी होंगे शामिल

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Apr 21, 2023

भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाएंगे, निकालेंगे शोभायात्रा

भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाएंगे, निकालेंगे शोभायात्रा

Parshuram Jayanti 2023 : पाली। भगवान परशुराम का जन्मोत्सव शनिवार को समस्त ब्राह्मण समाज की ओर से श्रद्धा व उल्लास से मनाया जाएगा। बैण्डबाजों की मधुर धुन के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। परशुराम शाेभायात्रा संयोजक प्रमोद दवे रोहट ने बताया कि सुबह सवा आठ बजे आम्लेश्वर महादेव मंदिर से झांकियों से सजी शोभायात्रा रवाना होगी, जो गांधी मूर्ति, अम्बेडकर सर्कल, सूरजपोल, धोला चौतरा, सोमनाथ मंदिर, घी का झंडा, सर्राफा बाजार, पानी दरवाजा, भैरूघाट होते हुए गणेश मंदिर पहुंचकर विसर्जित होगी। शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा।

ये समाज होंगे शोभायात्रा में शामिल
श्रीमाली ब्राह्मण समाज विकास समिति, महर्षि दधिची सेवा समिति, गुर्जर गौड भवन ट्रस्ट, गुर्जर गौड ब्राहम्ण जिला सभा, गौड ब्राह्मण समाज, आदि गौड ब्राहम्ण, पालीवाल समाज, पारीक ब्राह्मण समाज, कान्यकुब्ज ब्राहम्ण समाज, औदिच्य ब्राहम्ण समाज 24 खेड़ा पाली, सिखवाल ब्राहम्ण समाज संस्था, महर्षि गौतम सूत सेवा समिति शहर पाली व हिम्मत नगर, शाकद्वीपिय मग ब्राहम्ण समाज, खाण्डल विप्र मंडल, पुष्करणा समाज विकास समिति, पाली सारस्वत ब्राहम्ण समाज, राजपुरोहित विकास समिति, मैथिली ब्राहम्ण समाज, गुजराती ब्राहम्ण समाज पाली, दक्षिण भारतीय ब्राहम्ण समाज आदि शोभायात्रा में शामिल होंगे।

निकाला जाएगा लक्की ड्रॉ
शोभायात्रा में उपहार योजना रखी गई है। शोभायात्रा प्रारम्भ होने से अंत तक लक्की ड्रॉ एक बॉक्स में डाले जाएंगे। ड्रॉ गणेश मंदिर में खोला जाएगा। शोभायात्रा में शामिल होने वाली महिलाओं एवं झांकी प्रदर्शन में भाग लेने वाले बच्चों को भी उपहार दिए जाएंगे।

घर-घर जाकर दिया निमंत्रण
दाधीच समाज की ओर से परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा को लेकर प्रत्येक परिवार को घर-घर जाकर निमंत्रण दिया गया। विभिन्न समाज की ओर से शोभायात्रा में झांकी सजाने को लेकर की जा रही तैयारियों पर चचार् की गई। इस मौके अध्यक्ष बेनीगोपाल तिवारी, सचिव शिवप्रसाद दायमा, उपाध्यक्ष महेंद्र दाधीच, विजय कुमार दाधीच, रामकरण शर्मा आदि मौजूद रहे।