
पाली.
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मंगलवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। शहरवासियों के साथ जनप्रतिनिधियों ने पटेल के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प किया। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर शहर में सुबह रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहरवासियों व जनप्रतिनिधियों ने व्यास सर्किल से दौड़ शुरू की। जो अहिंसा सर्किल, सूरजपोल होकर अम्बेडकर सर्किल तक चली। रन फॉर यूनिटी दौड़ के माध्यम से शहरवासियों को एकता का संदेश दिया गया। रन फॉर यूनिटी दौड़ को विधायक ज्ञानचंद पारख, जिला कलक्टर सुधीर कुमार, पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने हरी झंडी दिखाई। इसमें नगर परिषद सभापति महेंद्र बोहरा, नगर परिषद पार्षदों, पुलिस के जवानों, नेहरू युवा केंद्र के कार्यकताओं, विद्यार्थियों, स्काउट गाइड आदि ने भाग लिया।
एकता की दिलाई शपथ
इस दौरान नगर परिषद सभापति महेन्द्र बोहरा ने पार्षदों, अधिकारियो, कार्मिकों को एकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगर परिषद आयुक्त इन्द्रसिंह राठौड़, पार्षद सवाईसिंह जैतावत, मोहित सोलंकी, किशोर सोमनानी, अनवर भाटी, ललित प्रितमानी, नरेश राठौड़, बाबूंिसंह राजपुरोहित, परमेन्द्र परिहार आदि मौजूद थे।
विद्यार्थियों ने लगाई दौड़
सेंट जेवियर सैकण्डरी स्कूल की ओर से एकता के लिए दौड़ हुई। इसमें कक्षा 3 से 10 तक के छात्रों ने सिन्धी कॉलोनी से रामदेव रोड होकर हाउसिंग बोर्ड तक दौड़ लगाकर सद्भावना, राष्ट्रीय एकता व अखंडता का संदेश दिया। दौड़ को रामदेव रोड थाना प्रभारी प्रभुलाल व प्रधानाचार्या आरती दुआ कपूर ने झंडी दिखा कर रवाना किया। पटेल छात्रावास में नगर परिषद सभापति महेन्द्र बोहरा, पार्षद अनवर भाई भाटी, तिलोक चौधरी, सुरेश पटेल, मोहित सोलंकी, अशोक बाफना, गणपत पटेल, राजूभाई पटेल आदि की उपस्थिति में पटेल को याद किया गया। जिला मदरसा बोर्ड की ओर से पटेल की जयंती पर कार्यक्रम हुआ। इसमें जिला संयोजक वसीम रमजान खोखर ने उनके जीवनकाल की जानकारी दी।
Published on:
01 Nov 2017 11:58 am
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
