30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : बुरे हाल : नहीं सुधरे हालात, बेड नहीं, अस्पताल की गैलेरी में मरीजों को ऑक्सीजन

- कोरोना विस्फोट के बाद अस्पताल की स्थिति दयनीय- स्टाफ के साथ निजी कॉलेज के नर्सिंग स्टाफ को लगाया
2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Apr 25, 2021

VIDEO : बुरे हाल : नहीं सुधरे हालात, बेड नहीं, अस्पताल की गैलेरी में मरीजों को ऑक्सीजन

VIDEO : बुरे हाल : नहीं सुधरे हालात, बेड नहीं, अस्पताल की गैलेरी में मरीजों को ऑक्सीजन

पाली। पाली में कोरोना विस्फोट होने के बाद लगातार हालात बेकाबू हो रहे हैं, पाली के सबसे बड़े बांगड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल अब भी ऑक्सीजन बेड की कमी है। मरीजों को अस्पताल की गैलेरी में बैठाकर ऑक्सीजन लगानी पड़ रही है। उन्हें अस्पताल में ऑक्सीजन बेड के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। जो हालात पिछले पांच दिन से चल रहे हैं, उनमें कोई बदलाव नहीं आया है।

शनिवार को भी मरीजों की वेटिंग लिस्ट रही। स्टाफ भी सभी मरीजों तक नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे हालात को देखते हुए अस्पताल में निजी नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों को सहयोग के लिए लगाया गया है। अस्पताल का जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत ने निरीक्षण किया, कोरोना, ऑक्सीजन, बेड सहित अन्य सुविधाओं के हालात देखे। फिलहाल हालात जस के तस है।

रो रहे है मरीज व परिजन, रेमडेसिविर का भी टोटा
बांगड़ अस्पताल सहित जिले के सोजत, जैतारण, सुमेरपुर, मारवाड़ जंक्शन, फालना, बाली, देसूरी, सादड़ी, रायपुर मारवाड़ अस्पतालों में भी हालात खराब है। मरीजों के लिए उपचार के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन का टोटा है। कस्बों के अस्पतालों में ऑक्सीजन नहीं है। मरीज व उनके परिजन रो रहे हैं। बाजार में भी फेबि फ्लू जैसी दवाइयों का टोटा है। पत्रिका की टीम शनिवार को बांगड़ अस्पताल पहुंची तो यहां मरीजों को बेड नहीं मिले, ऐसे में मरीजों के लिए गैलेरी में ऑक्सीजन लगाकर उपचार किया जा रहा था। पहले से भर्ती किसी मरीज को छुट्टी मिले तो वेटिंग मरीज को भर्ती किया जा रहा है। ऐसे में अस्पताल की गैलेरी व अन्य वार्ड में मरीजों को रखा जा रहा है।

निजी स्तर पर ऑक्सीजन की कहीं व्यवस्था नहीं
जो मरीज घर पर उपचार करवा रहे हैं और उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत है, वे खासे परेशान है, उन्हें बाहर ऑक्सीजन नहीं मिल रही है। प्रशासन ने भी ऐसे मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कोई व्यवस्था नहीं की।

बड़ी खबरें

View All

पाली

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग