13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : अमृतं जलम् अभियान के तहत पाली के भगोड़ा गांव की देवाश्रम नाड़ी की हुई कायापलट

ग्रामीणों ने दस दिनों तक उत्साह से किया श्रमदान  

less than 1 minute read
Google source verification
amritam jalam

VIDEO : अमृतं जलम् अभियान के तहत पाली के भगोड़ा गांव की देवाश्रम नाड़ी की हुई कायापलट

पाली/धनला. सामाजिक सरोकारों में अग्रणी भूमिका निभाने वाला मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति का भगोड़ा गांव जल संरक्षण के लिए मिसाल बना है। ग्रामीणों ने राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान के तहत देवाश्रम स्थित नाड़ी की कायापलट कर दी। नाडी में दस दिन तक श्रमदान कर ग्रामीणों ने जलाशयों के संरक्षण का संकल्प लिया है। दसवें दिन धूमधाम से समापन समारोह हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने शिरकत की।


अमृतं जलम् अभियान के तहत बडी सख्ंया में ग्रामीण सुबह-सुबह मंगल गीत गाते हुए देवाश्रम नाड़ी पहुंच श्रमदान में जुटे। गुरुकुल देव विद्यापीठ देवाश्रम के संचालक संतोष महाराज के सान्निध्य में प्रधान सुमेरसिंह कुम्पावत, उप प्रधान भंवरलाल मेघवाल, भगोड़ा सरपंच रतनसिंह रावत, सेवानिवृत पुलिस अधिकारी मनोहरसिंह सोलंकी, बातां सरपंच समुन्द्रसिंह, सरपंच रतनसिंह, बासनी सरपंच सोनाराम नायक, पूर्व सरपंच मदनसिंह कुम्पावत, नवोदय प्राचार्य कृष्णा राव समेत बड़ी संख्या में प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने श्रमदान कर जल बचाने का संकल्प लिया।

पत्रिका अभियान की सराहना

गुरुकुल देव विद्यापीठ देवाश्रम के संचालक संतोष महाराज ने समापन समारोह के दौरान कहा कि पत्रिका का यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा। हम सभी को जल संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने नाडी पर पौधरोपण का भी आग्रह किया। विधायक केसाराम चौधरी, पूर्व सांसद ने पत्रिका अभियान की सहराना करते की। पूर्व सांसद पुष्प जैन ने कहा कि पानी के बिना जीवन संभव नहीं है। बातां सरपंच समुन्द्रसिंह ने प्रकृति को बचाने के लिए ग्रामीणों को आगे आने का आह्वान किया।

श्रमवीरों का किया सम्मान

नाडी की खुदाई के समापन पर मंगलवार को आयोजित समारोह में श्रमदान करने वाली महिलाओं को कलश भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिथियों को भी कलश भेंट किए गए।