पाली

जानिए क्या है कारण कि राजस्थान के घर-घर में है ऑक्सीमीटर और बीपी मशीन

Medical Equipment: सेहत को लेकर अब लोग जागरूक होने लगे हैं। अब ब्लड प्रेशर, शुगर, हार्ट रेट की जांच घर में करने के लिए लोग मेडिकल उपकरण रख रहे हैं। बाजार में कोरोेना के बाद मेडिकल इक्यूपमेंट की मांग बढ़ी है।

2 min read
May 27, 2023

Medical Equipment: सेहत को लेकर अब लोग जागरूक होने लगे हैं। अब ब्लड प्रेशर, शुगर, हार्ट रेट की जांच घर में करने के लिए लोग मेडिकल उपकरण रख रहे हैं। बाजार में कोरोेना के बाद मेडिकल इक्यूपमेंट की मांग बढ़ी है। तीन साल के दौरान थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर, ब्लड प्रेशर मॉनिटर, ग्लूकोमीटर या ब्लड ग्लूकोज मॉनिटर, नेब्यूलाइजर जैसे उपकरणों की खरीदी शहर में तेजी से बढ़ी है। दवा मार्केट के व्यापारियों के अनुसार बाजार में 200 से लेकर 40 हजार रुपए तक के उपकरण उपलब्ध हैं। तीन साल में इनकी मांग लगभग 35 प्रतिशत तक बढ़ गई है।

हर घर में बीपी, शुगर के मरीज
आज के समय में बीपी, शुगर आदि बीमारी के मरीज हर घर में है। इसमें थोड़ी सी सावधानी उन्हें स्वस्थ रखने में मददगार हो सकती हैं। चिकित्सकों के अनुसार मरीज के स्वास्थ्य पर नियमित रूप से घर में भी नजर रखी जाए। वही मरीज को चिकित्सक की परामर्श पर डाइट और दवाइयां दी जाएं, तो काफी हद तक स्वास्थ्य बेहतर में सुधार हो सकता है।

यह भी पढ़ें : देश में होगी सामान्य 96 फीसदी मानसून बारिश, राजस्थान में 92 फीसदी बारिश की संभावना

इमरजेंसी में कामगार
घर में अचानक किसी का स्वास्थ्य बिगड़ने पर मेडिकल उपकरण से मरीज की जांच की जाती है। उसके आधार पर ही चिकित्सक मरीजों को परामर्श देते है। ऐसे में इमरजेंसी की स्थिति में चिकित्सक से फोन पर बात होने पर मरीज को दवाई देकर जान का जोखिम कम हो जाता है।


थर्मामीटर -150 से 250 रुपए तक
पल्स ऑक्सीमीटर - 500 से 800 रुपए तक
ब्लड प्रेशर माॅनिटर - 1000 से 1700 रुपए तक
ग्लूकोमीटर - 800 से 1500
नेब्यूलाइजर - 1200 से 1700 रुपए तक

हर टेस्ट की एक प्रक्रिया होती है। मशीन के मानक भी हैं। चिकित्सक के उपयोग करने वाली मशीन व घर पर जांच करने वाली मशीन में अंतर जरूर आता है। इसलिए वेल्यू में अंतर आने पर चिकित्सक का परामर्श अवश्य लेना चाहिए। वही किसी भी जांच करने वाली मशीन का इस्तेमाल कैसे किया जाना चाहिए। इसका भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।
डॉ. राकेश कुमार सोनी, फिजीशियन, बांगड़ अस्पताल

Published on:
27 May 2023 11:29 am
Also Read
View All

अगली खबर