जयपुरPublished: May 26, 2023 06:35:49 pm
Anand Mani Tripathi
IMD Monsoon Forecast : भारतीय मौसम विभाग ने राजस्थान में मानसून को लेकर ब्यौरा जारी कर दिया है। नई दिल्ली में मानसून की जानकारी देते हुए मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया कि जून से सिंतबर के दौरान पूरे देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के माध्यम से 96 फीसदी बारिश होने की संभावना है।
IMD Monsoon Forecast : भारतीय मौसम विभाग ने राजस्थान में मानसून को लेकर ब्यौरा जारी कर दिया है। नई दिल्ली में मानसून की जानकारी देते हुए मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया कि जून से सिंतबर के दौरान पूरे देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के माध्यम से 96 फीसदी बारिश होने की संभावना है। इसमें चार फीसदी का अंतर हो सकता है। ऐसे में इस बार मानसून सामान्य रहेगा। अननीनो की स्थिति का बहुत फर्क पड़ता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है।
देश में औसत बारिश 87 सेंटीमीटर है। पूरे देश में जून में औसत बारिश सामान्य से कम और तामपान ज्यादा रहने की संभावना है। उत्तर-पक्षिम भारत और इससे सटे पक्षिम मध्य भारत के कई क्षेत्रों में प्रायद्वीपीय भारत के उत्तरी भागों और हिमालय की तलहटी में सामान्य या सामान्य से कम होने की संभावना है। इसके मायने ये हैं कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश औसत से कम हो सकती है।
Highlights of press conference on Monsoon 2023#monsoon #india #IMD #rainfall #weather@moesgoi @airnewsalerts @ndmaindia @DDNewslive pic.twitter.com/7Hn3g4eNsa
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 26, 2023