
यहां ऐसा क्या हुआ कि लोगों ने रास्ता रोक किया प्रदर्शन, पढ़े पूरी खबर
पाली ग्रामीण क्षेत्र के सदर थाना के मंडिया गांव मार्ग शेखों की ढाणी स्थित किंग सिटी के मुख्य मार्ग पर एक खेत मालिक की ओर से गड्ढा खोद दिया गया है। इससे आने-जाने का मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। इसको लेकर शुक्रवार रात लोग ने रास्ता रोक विरोध-प्रदर्शन किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खेत मालिक से वार्ता कर समझाइश की।
किंग सिटी निवासी वजाराम सुकरलाई ने बताया कि कॉलोनी के पीछे एक खेत है। खेत को हेमावास कमांड से पानी पिलाने के लिए खेत मालिक ने किंग सिटी जाने वाले मुख्य मार्ग पर गड़्ढा खोद दिया। इस मार्ग पर आना-जाना बंद हो गया है।
इसके विरोध में शुक्रवार रात लोगों ने रास्ता रोक विरोध-प्रदर्शन किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खेत मालिक से फोन पर गड्ढा बंद करने को लेकर बात की। समझाइश के बाद लोगों ने रास्ता खोला। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं व बच्चों के साथ लोग मौजूद रहे।
Published on:
04 Nov 2023 11:55 am
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
